17 जुलाई को अटल ऑडिटोरियम में होगा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

By Sahab Ram
On: July 16, 2026 6:10 PM
Follow Us:


फरीदाबाद, 16 जुलाई।
उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई, 2026 को हरियाणा के जींद जिले में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण (लाइव) फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित अटल ऑडिटोरियम में ऑनलाइन माध्यम से प्रातः 10:00 बजे प्रदर्शित किया जाएगा।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी विधायक सतीश फागना, महापौर प्रवीण जोशी, फरीदाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया तथा पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार फरीदाबाद जिले में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा चुकी हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment