दिल्ली में स्थित अक्षरधाम बनने जा रहा एनसीआर का सबसे बड़ा ट्रैफिक जंक्शन,पढ़े विस्तार से

By Sahab Ram
On: April 4, 2022 1:30 PM
Follow Us:

हर दिन इन जंक्शनो से करीब 10 से 15 लाख पैसेंजर गुजरते हैं जिससे यहां पर ट्रैफिक का काफी दबाव है. रैपिड ट्रेन का भी सराय काले खां में जंक्शन बन रहा है जिससे दिल्ली मेरठ दिल्ली सोनीपत और दिल्ली अलवर कोर्ट रोड को भी इससे जोड़ा जाएगा. एक्सप्रेस, नेशनल हाईवे, मेट्रो रेल, बस अड्डा और रैपिड ट्रेन के जुड़ने पर इस जंक्शन में लोगों की सबसे ज्यादा आवाजाही होगी. इस बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए सभी निर्माण एजेंसियां काम कर रही हैं. इसके लिए पूरी योजना बनाई गई है जिससे व्यवस्थित तरीके से वाहनों की आवाजाही हो सके और यहाँ पर ट्रैफिक का दवाब को भी कम किया जा सके.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

देहरादून एक्सप्रेसवे

अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के सामने से बनाए जा रहे एक्सप्रेसवे के लिए सड़क का 10 लेन का चौड़ीकरण किया जाएगा. उसके बाद फ्लाईओवर शुरू होगा, जिससे चिल्ला बॉर्डर (नोएडा) की ओर का ट्रैफिक देहरादून एक्सप्रेसवे पर जा और आ सकेगा. वहीं, गाजियाबाद से आने वाला ट्रैफिक मेरठ एक्सप्रेसवे के अक्षरधाम अंडरपास के नीचे से यूटर्न लेकर एक्सप्रेसवे की ओर जा सकेगा.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

मयूर विहार बंदा बहादुर कनेक्टर रोड

यह रोड तीनो एक्सप्रेसवे और दिल्ली नोएडा के ट्रैफिक को परिवर्तित करने और वाहनों को सही रोड पर भेजने का काम करेगी सराय काले खो से अक्षरधाम और डीएनडी रोड के बीच ट्रैफिक बढ़ने की संभावना को देखते हुए अभी रोड का काम रोका गया है. उसके कुछ लूप में परिवर्तन किया जाएंगे, जिससे नोएडा- दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक दिल्ली मुंबई मेरठ और देहरादून एक्सप्रेसवे पर जा सके.

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

दिल्ली मुंबई कनेक्टर

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए सोहना से सराय काले खां तक 60 किलोमीटर का कनेक्टर बनाया जा रहा है. कुल 90 कमी लंबे कनेक्टर को गोल चक्कर पार्क के निकट (डीएनडी) जोड़ा जाएगा.सोहना की ओर से आने वाले ट्रैफिक को गोल चक्कर से आश्रम की तरफ भेजा जाएगा, जहां से वाहन अंडरपास से यूटर्न लेकर सराय काले खां स्टेशन और नोएडा की तरफ से जा सकेंगे.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment