बागवानी अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा सिरसा में स्थापित होने वाला किन्नू प्लांट : डॉ. अरविंद शर्मा

By Sahab Ram
On: May 19, 2026 3:14 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 17 मई — हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा एग्रो इंडस्ट्री और डेयरी फेडरेशन मिलकर सिरसा स्थित वीटा प्लांट परिसर में अत्याधुनिक किन्नू जूस प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने जा रहे हैं। इससे सिरसा व आसपास के क्षेत्रों के किन्नू उत्पादकों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य मिलेगा तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त जूस उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पीपीपी मोड पर स्थापित होने वाले इस प्लांट के लिए निजी क्षेत्र के निवेशकों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।

रविवार को सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान वीटा प्लांट सिरसा का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीईओ वीटा दिनेश मेहता एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीटा प्लांट की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसानों और दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के अनुरूप सिरसा में जल्द ही अत्याधुनिक किन्नू जूस प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के किन्नू उत्पादक किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि सिरसा जिला बागवानी, विशेषकर किन्नू उत्पादन के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में विशेष पहचान रखता है। यहां के किसान बड़े स्तर पर किन्नू की खेती करते हैं, लेकिन फसल के उचित प्रसंस्करण और विपणन की कमी के कारण उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। इसी को ध्यान में रखते हुए किन्नू प्लांट स्थापित करने की योजना तैयार की जा रही है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने बताया कि वीटा प्लांट परिसर में तीन एकड़ भूमि को इसके लिए चिन्हित किया जा चुका है। इस परियोजना को पीपीपी मोड पर स्थापित करने के संबंध में कैबिनेट कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज (कोसी) की बैठक में भी चर्चा हो चुकी है। इसके बाद निजी क्षेत्र के निवेशकों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि किन्नू प्लांट शुरू होने के बाद किन्नू के साथ-साथ अन्य फलों से भी जूस तैयार किया जाएगा। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। साथ ही, इलाके में फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

भगवान परशुराम के आदर्श अपनाकर युवा करें राष्ट्र निर्माण

बेगू रोड स्थित भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में राष्ट्रीय ब्राह्मण सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

अपने संबोधन में डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा  भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति, ज्ञान, शौर्य और धर्म के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने, सत्य के मार्ग पर चलने तथा समाज के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने की सबसे अधिक आवश्यकता है, क्योंकि आधुनिक जीवनशैली में नैतिक मूल्यों और संस्कारों का पतन हो रहा है। युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और यदि उन्हें सही दिशा एवं संस्कार दिए जाएं तो वे समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

डॉ. शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के विचार युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और समाज सेवा की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़े रहना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद डी.पी. वत्स सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment