मकानों के सूचीकरण कार्य को तेज गति की दरकार

By Sahab Ram
On: May 22, 2026 10:05 PM
Follow Us:

भिवानी, 22 मई। डीसी साहिल गुप्ता के सख्ती से जिला में जनगणना-2027 अभियान ने रफ्तार पकड़ी है। जिला में मकानों की सूचीकरण के लिए बनाए गए 2080 ब्लॉक में से फिलहाल 892 ब्लॉक में कार्य संपन्न हो चुका है। ऐसे में सूचीकरण का कुल 42. 88 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन डीसी द्वारा 24 मई तक कार्य पूरा करने की दी गई डेडलाईन के अनुरूप अभी भी प्रगणकों को और अधिक तेज रफ्तार पकडऩे की दरकार है। वहीं दूसरी ओर डीसी ने जिला के सभी जनप्रतिनिधियों को मकानों की सूचीकरण कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रहित में भारत सरकार द्वारा शुरु किए गए जनगणना के कार्य के चलते जारी आदेशों की उल्लंघना करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।

जिला नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी स्टोर और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लिनिक का शुभारंभ


फिलहाल की मकानों की सूचीकरण पर नजर डालें तो ब्लॉक में भिवानी में 566 ब्लॉक में से 118 में काम पूरा हो चुका है। बवानीखेड़ा तहसील में 248 में 145 में काम पूरा हो चुका है। सिवानी तहसील में 139 में 74 में काम पूरा हो चुका है। लोहारू तहसील में 247 में से 163 में काम पूरा हो चुका है। तोशाम तहसील में 322 में से 188 में कार्य पूरा  हो चुका है। भिवानी एमसी में 448 में से 127 में काम पूरा हो चुका है। बवानीखेड़ा एमसी में 43 में से 30 में कार्य पूरा हो चुका है। सिवानी एमसी में 38 में से 37 में कार्य पूरा हो चुका है। लोहारू एमसी में कुल 29 ब्लॉक में से 10 में काम पूरा हो चुका है। ऐसे में 2080 ब्लॉक में 892 ब्लॉक में शुरु पूरा चुका है, जबकि अभी भी 1188 ब्लॉक में कार्य पूरा होना शेष है। डीसी ने सभी प्रगणकों को 24 मई तक अपना कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।  

CM expresses gratitude to PM Narendra Modi and Union Minister Nitin Gadkari for Giving Kurukshetra a Bypass


उल्लेखनीय है कि जनगणना-2027 तहत जिला में गणना कार्य के लिए जिला में 2080 ब्लॉक बनाए गए हैं। एक ब्लॉक में 700 से 900 की जनसंख्या है, यानि करीब 150 से 200 मकान शामिल हैं। गणना कार्य के लिए जिला में करीब 2500 एन्यूमरेटर यानि प्रगणक लगाए गए हैं। इसके अलावा 6 प्रगणक पर एक सुपरवाईजर लगाया गया है। ऐसे में करीब 600 सुपरवाईजर हैं।  डीसी की सख्ती से सभी प्रगणक अपने अपने कार्य में जुट गए हैं।
बॉक्स
– डीसी ने सभी जनप्रतिनिधियों को दिए हैं मकानों की सूचीकरण में प्रगणकों का सहयोग करने के निर्देश
उपायुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी साहिल गुप्ता ने भारत की जनगणना 2027 के तहत  जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 7 के तहत निर्देश दिए हैं कि वे मकानों की सूचीकरण में प्रगणकों का सहयोग करें। डीसी ने निर्देश दिए हैं कि नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका समितियों, छावनी बोर्डों के अध्यक्ष, सदस्य एवं अन्य निर्वाचित प्रतिनिधि जनगणना कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों तथा अधिकारियों को पूरा सहयोग एवं सहायता प्रदान करें। वहीं आदेशानुसार जिले के सभी सरपंच, पंच एवं ग्राम पंचायत सदस्य जनगणना कार्यों को सुचारू रूप से करने में सहयोग करेंगे। वहीं सभी नंबरदार एवं गांवों के मुखिया अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कर्मचारियों की सहायता सुनिश्चित करेंगे। डीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन आदेशों की अवहेलना या पालन न करने की स्थिति में जनगणना अधिनियम 1948 एवं अन्य लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बॉक्स
डीसी साहिल गुप्ता ने सभी प्रगणकों को निर्देश देते हुए कहा है कि समय की बचत के लिए मकानों के सूचीकरण कार्य को नोटबुक में न करके मोबाइल के माध्यम से ही करें। मकानों की सूचीकरण कार्य को साथ-साथ एचएलओमोबाईलएप पर जरूर अपलोड करें। मकानों की सूचीकरण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।

स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत झज्जर जिले में स्वास्थ्य परियोजनाओं का 29 मई को होगा उद्घाटन एवं शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment