हिसार-मंगाली-स्याहड़वा सडक़ की होगी विशेष मरम्मत, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

By Sahab Ram
On: May 14, 2026 12:39 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 13 मई – हरियाणा सरकार ने अत्यधिक जलभराव से खराब हुए हिसार-मंगाली-स्याहड़वा सडक़ मार्ग की विशेष मरम्मत को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

NEET (UG)-2026 All India Rank-2 Panshul Bansal Calls on Chief Minister

लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सडक़ मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 3 करोड़ 9 लाख से 24 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है। गत वर्ष हुई अत्यधिक बारिश और जलभराव के कारण यह सडक़ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे इस मार्ग से जुड़े अनेक गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि सडक़ की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ता था। अब इस सडक़ मार्ग की विशेष मरम्मत होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सडक़ के सुधरने से हिसार क्षेत्र के आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों का सफर अधिक सुरक्षित व सुगम बनेगा।

फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत कृषि यंत्रों पर मिलेगा 50 प्रतिशत तक अनुदान

उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए मेंटेनेंस पॉलिसी और डीएलपी की शर्तों में भी छूट दी गई है ताकि कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता को बेहतर सडक़ सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में किसी प्रकार की बाधा न आए।

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ 75 हजार रुपये के तीन चालान कर 36 किलो प्लास्टिक किया जब्त

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment