Haryana : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने किए बड़े बदलाव, अब ओपन से 10वीं-12वीं करना होगा आसान

By Sahab Ram
On: December 21, 2025 4:06 PM
Follow Us:
The Haryana Board of School Education has made major changes.

Haryana : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से ओपन या डिस्टेंस से 10वीं या 12वीं करना अब आसान होगा। HBSE ने कई ऐसे बदलाव किए हैं, जिससे डिस्टेंस एजुकेशन आसान होगी। बदलाव के अनुसार साल में एक नहीं बल्कि 2 बार परीक्षा, पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाना व कक्षाएं लगवाना शामिल हैं।

HBSE के चेयरमैन प्रो. डॉ. पवन कुमार ने कहा कि हरियाणा ओपन स्कूल (डिस्टेंस एजुकेशन) का उद्देश्य है कि ऐसे विद्यार्थियों या लोगों को साक्षर करना या शिक्षा के अवसर प्रदान करना होता है। जो किन्हीं कारणों से स्कूल नहीं जता पाते।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

साल में 2 बार होंगी परीक्षाएं

जानकारी के अनुसार नेशनल ऑफ स्कूलिंग के तर्ज व पड़ोसी राज्यों की तरह स्टेट ओपन स्कूल है। उसके आधार पर हरियाणा ओपन स्कूल के स्टड्‌डी सेंटर खोलने जा रहे हैं। जिसमें ऐसे सभी विद्यार्थी या अभ्यार्थी जो ओपन स्कूल के तहत अपना फार्म भरना चाहेंगे, उनको एक नोडल सेंटर जिला मुख्यालय पर दिया जाएगा।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

वहीं शिक्षा बोर्ड उन्हें पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध करवाएगा। उनका अलग से साल में 2 बार मई व दिसंबर में परीक्षा ली जाएगी। उसके आधार पर उनका रिजल्ट जारी किया जाएगा।

वहीं ओपन स्कूल के विद्यार्थियों का रेगुलर के विद्यार्थियों के साथ ही प्रश्न पत्र का स्तर बनाते हुए परीक्षा ली जाती थी। लेकिन इसको दूसरे एंगल से देखें तो ऐसा विद्यार्थी जो स्कूल ही नहीं गया है और ना ही क्लास अटैंड की है। उसको ऐसा प्रश्न पत्र दे दें जो एक रेगुलर या हर रोज स्कूल आने वाले छात्र को दिया जाए।

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

ऐसे में दोनों के साथ लॉ ऑफ इक्वेलिटी नहीं हैं। ओपन स्कूल का कंसेप्ट (दूरस्थ शिक्षा) का उद्देश्य अवसर प्रदान करना है। यह साक्षरता अभियान के तहत आता है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment