गरीब आदमी के जीवन उत्थान के लिए कार्य कर रही है सरकार: सांसद धर्मबीर सिंह

By Sahab Ram
On: July 26, 2026 2:57 PM
Follow Us:

भिवानी, 26 जुलाई। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार रविवार को स्थानीय पंचायत भवन में  विधानसभा क्षेत्र के लिए समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह और भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने मेले में मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने मेले में विभिन्न 19 विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि गरीब परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकार की योजनाओं का लाभ देकर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। अंत्योदय मेले में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा और एसडीएम महेश कुमार और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

स्टालों का अवलोकन करने के दौरान सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए विशेष रूप से योजनाएं लागू कर रही है ताकि वे समाज की मुख्य धारा में आ सकें और उनका जीवन स्तर ऊपर उठ सके। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि अंत्योदय परिवारों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उनको रोजगार मुहैया करवाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार प्रदेशभर के जिलों में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बुलाया गया है। इन मेलों में गरीब परिवारों के उनकी इच्छा और योग्यता के आधार पर योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों को सरकार और जिला प्रशासन द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं कि वे गारंटी की कोई शर्त ना लगाएं। बिना किसी देरी के जरूरतमंद लोगों को ऋण प्रदान करें। 

भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सरकार गरीब आदमी के साथ में खड़ी है। सरकार का हर संभव प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति गरीब ना रहे। हर व्यक्ति की आय सालाना एक लाख 60 हजार रुपए से ऊपर हो। इसी के चलते अंत्योदय में का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों का जीवन खुशहाल हुआ है। सरकार हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू कर रही है। 

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

इस दौरान मेले के ऑल ओवर इंचार्ज एडीसी दीपक बाबूलाल करवा और मेले के नोडल अधिकारी एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि

मेले में एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को फोन से सूचना देकर बुलाया गया है। मेले में वेलकम डेस्क पर जानकारी दी गए। इसके बाद काउंसलिंग टीम के सदस्यों ने उनकी आवश्यकता के अनुसार संबंधित योजना के लिए यहां पर स्थापित किए गए काउंटर पर भेजा। लाभार्थियों के दस्तावेज पूरे करवाए गए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

 समाज कल्याण विभाग के अधिकारी रविंद्र हुड्डा ने बताया कि मेले में कुल 3,078 लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया। जिसमें 26 गांवों के 1,404 तथा भिवानी शहर के 31 वार्डों के 1,674 लाभार्थी शामिल थे। 

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

बॉक्स

इन प्रमुख विभागों द्वारा लगाई गई स्टाल 

– अंत्योदय मेले में ग्रामीण विकास, हरियाणा अनुसूचित जाति और वित्त एवं विकास निगम, सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, बागवानी विभाग, हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन, हरियाणा बैकवर्ड क्लासिस एवं इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन निगम, हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा महिला विकास निगम, रोजगार विभाग, बाल कल्याण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, एमएसएमई, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज निगम लिमिटेड, ग्रामीण आजीविका मिशन, डेयरी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन फेडरेशन, विकास एवं पंचायत विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभागों द्वारा स्टाल लगाई गई। अधिकारियों ने लोगों को  योजनाओं के लाभ के लिए जानकारी दी गई।   मेले में बीडीपीओ नवीन मलिक, सहायक रोजगार अधिकारी दीपक शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार, जिला बागवानी अधिकारी देवी लाल, मत्स्य अधिकारी बलबीर सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment