लड़की ने जेंडर बदलवाकर की लड़की से शादी,जानें पूरी कहानी   

By Sahab Ram
On: February 17, 2022 11:48 AM
Follow Us:

लड़की ने जेंडर बदलवाकर की लड़की से शादी,जानें पूरी कहानी   

इन दिनों ट्रांसजेंडर के काफी मामले सामने आ रहे है.एक लड़की या लड़के को ऐसा एहसास होने लगता है कि ऊपर वाले ने उसे जो बनाया है वह असलियत में वो नहीं है यह एक बीमारी होती है जिसे जेंडर डिस्फोरिया के नाम से जाना जाता है.ऐसे बहुत ही कम लोग होते है जो अपनी इस बीमारी के बारे में किसी को बता पाते है.लेकिन माया ने हिम्मत जुटा कर अपने परिवार को इसके बारे में बताया.उसके बाद माया ने जेंडर चेंज कराकर अपनी इस बीमारी से निजात पाई.

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

सूत्रों के मुताबिक माया ने 22 साल तक एक लड़की की तरह ही जिंदगी जी. दरअसल माया जेंडर डिस्फोरिया बीमारी से जूझ रही थी. जिसमें माया को लगने लगा कि ईश्वर ने उन्हें लड़की तो बनाया है. लेकिन उसमें लड़कियों जैसे कोई गुण नहीं है. उसके बाद 25 साल की उम्र में माया ने जेंडर चेंज कराने के लिए इलाज तो शुरू कर दिया. उसके 3 साल के सफल इलाज के बाद उसने अपना नाम माया से बदलकर राजवीर रख लिया.

लड़की ने जेंडर बदलवाकर की लड़की से शादी,जानें पूरी कहानी   

माया से राजवीर बनने के बाद उसने एक स्कूल में आर्ट टीचर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया. वहां पर राजवीर की मुलाकात एक टीचर हेमलता से हुई. राजबीर ने बताया कि उन दोनों की मुलाकात इतनी जल्दी प्यार में बदल गई की पता भी नहीं चला, हालांकि शादी से पहले राजवीर ने अपने माया से राजबीर बनने की पूरी कहानी हेमलता को बता दी थी और हेमलता ने ना सिर्फ उन्हें कबूल किया, बल्कि वे राजबीर के साथ बेहद खुश हैं.

 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

वहीं हेमलता बताती है कि करीब 3 साल पहले उनकी मुलाकात राजबीर से एक स्कूल में हुई थी. जहां हम दोनों एक साथ पढ़ाते थे.राजवीर से मिलने के बाद में मुझे उसकी बीती जिंदगी के बारे में कुछ नही पता था.एक दिन खुद मुझे राजवीर ने बताया,कि उन्होंने जेंडर चेंज करवाया है. लेकिन मुझे विश्वास नहीं हुआ और मैं बहुत ज्यादा आश्चर्यचकित हो गई, क्योंकि मुझे लगा क्या ऐसा भी होता है? हेमलता आगे कहती हैं कि वह बेहद खुशनसीब हैं कि उन्हें राज जैसा पति मिला है. बता दें राजबीर एक सफल ब्लॉगर के साथ-साथ एक मशहूर पेंटर भी है, जो किसी चीज को एक बार देख ले तो उसे हुबहू कैनवास में उकेर देते हैं. राजबीर की ये कला भारत के साथ विदेश में भी काफी पसंद की जाती है.

 

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment