पेंटिंग, पोस्टर, बैनर और  स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को किया जा रहा जागरूक

By Sahab Ram
On: June 16, 2026 8:22 PM
Follow Us:

झज्जर, 16 जून। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके तथा कोई भी योग्य मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।
मतदाता सूची सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

डीसी  ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 14 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और आवश्यक जानकारी एकत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसे त्रुटिरहित तथा अद्यतन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

स्वीप एक्टिविटी के जरिये आम जन को किया जा रहा जागरूक
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिलेभर में स्वीप (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोरल पार्टिसिपेशन) गतिविधियों को गति दी गई है। विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से पेंटिंग,पोस्टर एवं स्लोगन हस्ताक्षर अभियान, बैनर-पोस्टर प्रदर्शन तथा अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देना और उन्हें इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
डीसी ने बताया कि गांवों, कस्बों और शहरों के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, पार्कों, सामुदायिक केंद्रों तथा सरकारी कार्यालयों में भी जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की जा रही है।
वोटर लिस्ट को  त्रुटि रहित बनाना एसआईआर का उद्देश्य
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। अभियान के दौरान नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, स्थान परिवर्तन, नाम, आयु अथवा अन्य विवरणों में आवश्यक संशोधन तथा अपात्र प्रविष्टियों की पहचान का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
डीसी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचे तो उन्हें पूरा सहयोग दें और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों का सहयोग इस अभियान की सफलता की कुंजी है। प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करे तथा मतदाता सूची में दर्ज अपने विवरणों की जांच अवश्य करे।
प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे एसआईआर से जुड़ी जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि  प्रशासन का प्रयास है कि अभियान की जानकारी जिले के प्रत्येक गांव, प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक घर तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से आने वाले दिनों में भी व्यापक स्तर पर स्वीप गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला के नागरिकों के सहयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न होगा और एक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सकेगी।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment