22 सितंबर को पूरी तरह से शुद्ध और संशोधित अंतिम मतदाता सूची का होगा प्रकाशन

By Sahab Ram
On: June 14, 2026 4:20 PM
Follow Us:

झज्जर, 14 जून
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर)15 जून से आरंभ हो रहा है। 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक गहन परीक्षण कार्यक्रम के दौरान बूथ लेवल आफिसर डोर टू डोर दस्तक देते हुए मतदाता सूची को अपडेट करने की दिशा मेें कदम बढ़ाते हुए फार्म वितरण व संग्रहण करेंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी वर्षा खांगवाल ने दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर एसआईआर को प्रभावी रूप से क्रियांवित करने के लिए योजाबद्ध तरीके से प्रशासन ने व्यवस्था की है। जहां एक ओर बीएलओ हर घर दस्तक देकर डाटा अपडेट करने का दायित्व निभाएंगे वहीं दूसरे ओर स्वीप गतिविधियों के तहत आमजन को जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य एक शुद्ध एवं वास्तविक मतदाता सूची तैयार करना है। सर्वे को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और राजनीतिक दलों के बीएलए के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे हो चुके हैं।
जिला की चार विधानसभा क्षेत्रों में 8 लाख 15 हजार 711 मतदाता :
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि इस समय जिला झज्जर में कुल 8 लाख 15 हजार 711 मतदाता हैं, जिनमें बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 52 हजार 866, बादली में एक लाख 88 हजार 662, झज्जर में एक लाख 89 हजार 592 और बेरी में एक लाख 84 हजार 591 वोटर हैं। जिला में 807 पोलिंग बूथ और इतने ही बीएलओ एवं 82 सुपरवाइजर हैं। उन्होंने कहा कि जो युवा एक जुलाई, 2026 को 18 साल या इससे अधिक आयु के हो जाएंगे, वे अपना वोटर फार्म अवश्य भरें। जिला में स्वीप गतिविधियां चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एसआईआर का कार्य  पूरी पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र बेरी, झज्जर, बहादुरगढ़ व बादली में किया जाएगा।
घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन :
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, शुद्ध और पारदर्शी बनाना है। उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। इस दौरान बीएलओ मतदाताओं के विवरण और फोटो का सत्यापन कर गणना फॉर्म भरवाएंगे। प्रशासन ने नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
एक जुलाई को निर्धारण तिथि मानकर चलेगा अभियान :
डीसी ने बताया कि एक जुलाई, 2026 को निर्धारण तिथि मानकर यह अभियान चलाया जाएगा। सोमवार 15 जून से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को वोटर फार्म वितरित करेेंगे। जिन्हें मतदाताओं को स्वयं भरना है और उन्हें हस्ताक्षर कर अगले राउंड में बीएलओ जब घर आए तो उसे वापस करना है।
वोटर लिस्ट में नाम खोजने के लिए यह रहेगी प्रक्रिया :
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि मतदाता voters.eci.gov.in, CEO Haryana की वेबसाइट पर जाएं। Voter Services विकल्प चुने। ectoral Roll PDF 2002 पर क्लिक करें। जिला और विधानसभा क्षेत्र का चयन करें। उसके बाद स्द्धश2 पर क्लिक करें। सबंधित मतदान केंद्र की पीडीएफ डाउनलोड कर अपना नाम खोजे।
एसआईआर के लाभ :
डीसी ने बताया कि एसआईआर के तहत नाम, पता व अन्य विवरण में सुधार होगा। मतदाता रिकार्ड अपडेट होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि मतदाता का नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में है, आपके माता पिता अथवा दादा दादी का नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची मेें नाम शामिल है तो एसआईआर डाटा लेने वाले बीएलओ को यह जानकारी उपलब्ध करा दें। बीएलओज को 2 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो भी उपलब्ध करा दें। 
शुरुआत से लेकर अंतिम प्रकाशन तक यह रहेगा शेड्यूल :
डीसी ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक की अवधि में बीएलओ हर घर का दौरा करेंगे ताकि कोई भी मतदाता छूट न जाए। वे मतदाता के विवरण और फोटो को अपडेट करेंगे और हस्ताक्षरित गणना फॉर्म एकत्र करेंगे। 21 जुलाई मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं 21 जुलाई से 18 सितंबर की सीमावधि में दावे और आपत्तिया दर्ज करने के लिए होगी। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया है या विवरण गलत है, तो वे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को सभी प्राप्त दावों और आपत्तियों का अंतिम निपटारा कर दिया जाएगा। 22 सितंबर को पूरी तरह से शुद्ध और संशोधित अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य एक त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करना है। इसे लेकर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या प्रचार के अन्य किसी माध्यम से भ्रामक खबरें फैलाता है तो डीआईपीआरओ बतौर नोडल अधिकारी इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
एसआईआर हेतु झज्जर लघु सचिवालय परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित :
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से एसआईआर में आम नागरिकों के सहयोग के लिए लघु सचिवालय परिसर में हेल्प डेस्क बनाया गया है जोकि सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक कार्यशील रहेगा। हेल्पलाइन नंबर 1950 सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जिला मुख्यालय पर सक्रिय रहेगी। उन्होंने एसआईआर को लेकर वोटर और राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की है।

स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए खेल स्टेडियम से होगी योग मैराथन की शुरुआत

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई कर किया रक्तदान के लिए प्रेरित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment