गांव खरक की चारों पंचायतों ने किया हरियाणा महिला आयोग की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार का जोरदार सम्मान 

By Sahab Ram
On: July 19, 2026 12:35 PM
Follow Us:

भिवानी, 19 जुलाई।   हरियाणा महिला आयोग की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार के सम्मान में गांव खरक कलां स्थित दादी सती जाबदे मंदिर परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की चारों पंचायतों की तरफ से उनको पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने श्रीमती परमार को महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट किया। 

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मीना परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी महिलाओं का पूरा मान सम्मान रख रहे हैं। इसी के चलते महिला आयोग, महिला विकास निगम और बाल संरक्षण अधिकार जैसे अहम आयोग में महिलाओं की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग महिलाओं के हकों के लिए हमेशा तत्पर है।

मीना परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। सरकार अंत्योदय की भावना से योजनाएं लागू कर रही है। पात्र व्यक्तियों को घर बैठे योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सरकारी योजनाओं को पारदर्शिता के चलते ऑनलाइन किया गया है। 

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बड़े से बड़े पदों पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के आर्थिक रूप से कमजोर घरों के पात्र युवा नियुक्ति पा रहे हैं। इससे गरीब परिवारों खुशहाली का दौर आया है। युवाओं में मेहनत करने के प्रति उत्साह बढ़ा है। 

उन्होंने ग्रामीणों से विशेष कर लड़कियों को उच्च शिक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए हर 20 किलोमीटर पर महिला कॉलेज की स्थापना की जा रही है। शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा किया गया उनका यह सम्मान उनको हमेशा याद रहेगा। सम्मान समारोह का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल फौजी ने किया।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

इस अवसर पर हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष बृजपाल पप्पू, सरपंच रामचंद्र, राजकुमार, शालिनी व उषा देवी, बीडीसी तरुण व कमलेश, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशालजीत सिंह तंवर, शकुंतला प्रधान, वीना तंवर,

निरीक्षक सतबीर, वेदपाल प्रधान, अशोक प्रधान, सीताराम प्रधान, सूबे सिंह, सूबेदार यशपाल सिंह, अमित परमार, रामधारी कोच, कप्तान अनिल प्रधान, सीताराम गौशाला प्रधान, उमेद राणा, बिट्टू शर्मा, पीके स्टार, बजरंग शर्मा वेदपाल सूबेदार, वेद प्रकाश, रोशन सिंह , इंस्पेक्टर अतर सिंह, इंस्पेक्टर सतवीर सिंह, कैप्टन रामकुमार सिंह,  त्रिलोकचंद, सियाराम प्रजापत के अलावा अनके गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment