21 से 24 जुलाई तक रोजगार विभाग मनाएगा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह

By Sahab Ram
On: July 20, 2026 6:14 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 20 जुलाई।
व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन दिनांक 21 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक रोजगार विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में उपमंडल रोजगार कार्यालय, बल्लभगढ़ द्वारा दिनांक 22 जुलाई 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंदावली बल्लभगढ़ के छात्रों को व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया जाना है, जिसमें मुख्य वक्ता बड़खल सहायक रोजगार अधिकारी डॉ. नेहा सिंह द्वारा उपस्थित युवाओं को व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया जाएगा। उपस्थित युवाओं को व्यावसायिक मार्गदर्शन के साथ-साथ किसी भी क्षेत्र में निपुण बनाने के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

सहायक रोजगार अधिकारी डॉ. नेहा सिंह द्वारा युवाओं को अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुसार मही करियर का चुनाव कैसे करें, इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। युवाओं को रोजगार कार्यालय में अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने बारे व जॉब फेयर, रोजगार विभाग की योजनाओं, तकनीकी शिक्षा, स्वरोजगार एवं करियर संबंधी जानकारी दी जाएगी, जिससे विद्यार्थी भविष्य में इस व्यावसायिक मार्गदर्शन का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment