उपायुक्त ने एसआईआर को लेकर पत्रकारों से की  बातचीत

By Sahab Ram
On: June 5, 2026 2:02 PM
Follow Us:

झज्जर, 4 जून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में सघन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को पूरी  निष्ठा  और पारदर्शिता के साथ संचालित किया जाएगा। इसके लिए जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र बेरी, झज्जर, बहादुरगढ़ व बादली में तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इस अभियान में सभी मतदाता एवं राजनैतिक दलों को भी अपना सक्रिय सहयोग देना चाहिए।


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने आज लघु सचिवालय सभागार में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जुलाई, 2026 को निर्धारण तिथि मानकर यह अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बीएलए, बीएलओ, सुपरवाइजर को प्रशिक्षण तथा फार्म प्रकाशित करने का कार्य 14 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी माह 15 जून से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को वोटर फार्म वितरित करेेंगे। जिन्हें मतदाताओं को स्वयं भरना है और उन्हें हस्ताक्षर कर अगले राउंड में बीएलओ जब घर आए तो उसे वापस करना है।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल


उपायुक्त ने बताया कि 21 जुलाई को चारो विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। जिस पर मतदाताओं से दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। ये दावे एवं आपत्ति मतदाता 20 अगस्त, 2026 तक जमा करवाई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर तक इन दावे और आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। इसके पश्चात 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य एक शुद्ध एवं वास्तविक मतदाता सूची तैयार करना है। इसे लेकर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या प्रचार के अन्य किसी माध्यम से भ्रामक खबरें फैलाता है तो डीआईपीआरओ बतौर नोडल अधिकारी इस मामले में कार्रवाई करेंगे।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस समय जिला में कुल 8 लाख 15 हजार 711 मतदाता हैं, जिनमें बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 52 हजार 866, बादली में एक लाख 88 हजार 662, झज्जर में एक लाख 89 हजार 592 और बेरी में एक लाख 84 हजार 591 वोटर हैं। जिला में 807 पोलिंग बूथ और इतने ही बीएलओ एवं 82 सुपरवाइजर हैं। उन्होंने कहा कि जो युवा एक जुलाई, 2026 को 18 साल या इससे अधिक आयु के हो जाएंगे, वे अपना वोटर फार्म अवश्य भरें। जिला में इसके लिए स्वीप गतिविधियां चलाई जा रही हैं। उपायुक्त ने बताया कि एसआईआर सर्वे को सटीक बनाने के लिए चारों विधानसभा क्षेत्र की मैपिंग की गई है और यह कार्य 65 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


बॉक्स:
उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से एसआईआर में आम नागरिकों के सहयोग के लिए लघु सचिवालय परिसर में एक हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। इसके लिए एक हेल्प लाइन नंबर 1950 जारी किया गया है, जो कि सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक कार्यशील रहेगा। किसी मतदाता को एसआईआर के बारे में पूछना है तो वह इस नंबर पर कॉल कर सकता है।
इस अवसर पर झज्जर के एसडीएम रवि मीणा, बादली के एसडीएम विशाल, बेरी की एसडीएम रेणुका नांदल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक अमित पवार, निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार कुलदीप तथा मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। 

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment