उपायुक्त ने अंडर 17 लड़कियों की क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने वाली हरियाणा की टीम को दी बधाई  

By Sahab Ram
On: May 12, 2026 5:01 PM
Follow Us:

रोहतक, 12 मई : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अंडर-17 लड़कियों की हरियाणा की क्रिकेट टीम को क्रिकेट चैम्पियनशिप जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में ट्राफी के साथ पहुंची क्रिकेट खिलाडिय़ों को शानदार जीत के लिए बधाई दी है। भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


सचिन गुप्ता ने कहा कि अंडर 17 लड़कियों क्रिकेट टीम द्वारा ट्राफी जीतना जिला के साथ-साथ सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। इस प्रतियोगिता का आयोजन गत 29 अप्रैल से 3 मई 2026 तक स्थानीय वैश्य कॉलेज स्थित अग्रसेन स्टेडियम में 69वें राष्टï्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत करवाया गया। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अंडर 17 लड़कियों की क्रिकेट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच 3 मई को सिंहपुरा में खेला गया था, जिसमें हरियाणा की टीम ने राजस्थान की टीम को 69 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी


जिला शिक्षा अधिकारी मंजित मलिक एवं मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने उपायुक्त सचिन गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में इस क्रिकेट चैम्पियनशिप का सफल आयोजन संभव हो पाया है। शिक्षा विभाग की खेल शाखा द्वारा क्रिकेट टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा लड़कियों की क्रिकेट टीम की कोच सोनिका दलाल, प्रबंधक सुनील व स्थल प्रबंधक सतबीर सहित टीम की सभी खिलाड़ी मौजूद रही।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment