Haryana: हरियाणा बोर्ड की 10वीं–12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 25 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

By Sahab Ram
On: January 27, 2026 4:15 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 26 फरवरी से आरंभ होंगी। इस साल बोर्ड परीक्षाओं में कुल 5 लाख 21 हजार 795 विद्यार्थी शामिल होंगे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि इस बार परीक्षाओं को लेकर कई अहम बदलाव किए गए हैं। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र उनके स्कूल या गांव से अधिकतम दो किलोमीटर की दूरी पर ही बनाए जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार आंसर शीट पर क्यूआर कोड भी लगाए जाएंगे।

डॉ. पवन कुमार के अनुसार, इस साल बोर्ड परीक्षाओं में पिछले वर्ष की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। कुल 56 हजार 468 अधिक विद्यार्थी इस बार परीक्षा देंगे, जो शिक्षा व्यवस्था के दायरे में बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं कक्षा के 2 लाख 71 हजार 499 और 12वीं कक्षा के 1 लाख 93 हजार 828 विद्यार्थी शामिल हुए थे। वहीं इस साल 10वीं कक्षा में 2 लाख 78 हजार 334 और 12वीं कक्षा में 2 लाख 43 हजार 461 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस तरह कुल परीक्षार्थियों की संख्या बढ़कर 5 लाख 21 हजार 795 हो गई है।

पिछले साल की तुलना में 10वीं कक्षा में 6 हजार 835 और 12वीं कक्षा में 49 हजार 633 विद्यार्थियों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बोर्ड का कहना है कि परीक्षा को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment