नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री ने मीडिया को किया संबोधित

By Sahab Ram
On: April 28, 2026 5:22 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 27 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी के नेता श्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें अराजकतावादी बताया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट की सुनवाई का बहिष्कार करना अरविंद केजरीवाल की अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है। उन्हें देश की अदालतों पर भी विश्वास नहीं है। जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी को अदालतों पर विश्वास नहीं है। अदालत ने केजरीवाल को रिहा किया था अब अदालत ही उनके बारे में फैसला कर रही है। यह कैसे हो सकता है कि एक अदालत का फैसला सहीं है और दूसरी अदालत का फैसला गलत हो ।

मुख्यमंत्री सोमवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री अरविंद केजरीवाल को संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं है। जैसे श्री राहुल गांधी व गांधी परिवार यह मानता है कि वे आज भी कोर्ट से ऊपर हैं। यही सोच  केजरीवाल की है, तभी वह कह रहे हैं कि मैं कोई फैसला नहीं मानूंगा। अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि वह स्वयं भी अदालत में पेश नहीं होंगे और न ही उनका वकील कोर्ट में पेश होगा। यह न केवल निंदनीय है बल्कि अदालत और संविधान की अवमानना भी है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केजरीवाल अपनी पार्टी की अंदरूनी कलह से जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। तभी इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। केजरीवाल की गलत नीतियों के कारण एक-एक करके पार्टी के सदस्य व संस्थापक सदस्य भी छोड़-छोड़ कर जा रहे हैं।

*केजरीवाल ने शीश महल खड़ा कर दिया*

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खुद को आम आदमी बताने वाले अरविंद  केजरीवाल ने शीश महल खड़ा कर दिया। पहले कहते थे कि मैं गाड़ी नहीं लूंगा और बंगला नहीं लूंगा। फिर गाड़ी भी ले ली और बंगला भी शीश महल बना दिया। केजरीवाल ने आम आदमी को भी अपमानित करने का काम किया है। दिल्ली के लोगों ने इन्हें पहचाना और सत्ता से बाहर करने का काम किया। इसी तरह अब पंजाब में भी बाहर का रास्ता दिखाएंगे। केजरीवाल की इन्हीं हरकतों की वजह से आम आदमी पार्टी के सदस्य छोड़ कर जा रहे हैं। देश की जनता केजरीवाल को पूरी तरह से समझ चुकी है कि उन्होंने जनता से झूठ बोली है।

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment