Kanishk Chauhan: हरियाणा के छोरे ने किया शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ जीता मैन ऑफ मैच का खिताब

By Sahab Ram
On: February 2, 2026 10:20 AM
Follow Us:

Kanishk Chauhan: हरियाणा में झज्जर जिले के कुलाना गांव के रहने वाले कनिष्क चौहान ने ICC Under-19 Cricket World Cup में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया। कनिष्क की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में कनिष्क ने दबाव भरे हालात में बेहतरीन खेल दिखाया। उनकी सूझबूझ, संयम और आत्मविश्वास ने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ दिया। मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर भी कनिष्क के प्रदर्शन की जमकर चर्चा हुई।
कनिष्क की इस सफलता पर परिवार ने भावुक होकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

मां सरिता ने बताया, “बचपन से ही कनिष्क को क्रिकेट से बहुत लगाव रहा है। उसने हर दिन मेहनत की है। हमें उस पर गर्व है। हमने कल का मैच देखा और उसका खेल देखकर आंखों में खुशी के आंसू आ गए।”

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

पिता प्रदीप ने कहा, “कनिष्क ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी पूरी ईमानदारी से समय दिया। आज जो सफलता उसे मिली है, वह उसकी मेहनत और अनुशासन का नतीजा है। हमने कल का मैच देखा है और भविष्य में हम उसे टीम इंडिया में खेलते हुए देखना चाहते हैं।”

दादी कमलेश ने कहा, “घर में आज त्योहार जैसा माहौल है। पोते ने गांव और परिवार का नाम रोशन कर दिया। भगवान से यही प्रार्थना है कि वह इसी तरह आगे बढ़ता रहे।”

वहीं चाचा भीष्म पाल ने बताया, “हम सबने कल का मैच देखा। कनिष्क ने जिस आत्मविश्वास के साथ खेल दिखाया, वह काबिले-तारीफ है। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में वह भारतीय सीनियर टीम तक पहुंचेगा और देश के लिए खेलेगा।”

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

कुलाना गांव में कनिष्क की जीत की खबर मिलते ही लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि कनिष्क आज गांव के बच्चों के लिए प्रेरणा बन गया है। उसकी सफलता यह साबित करती है कि छोटे गांव से निकलकर भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।

परिवार और गांववासियों को अब उम्मीद है कि कनिष्क चौहान आने वाले वर्षों में टीम इंडिया की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करेंगे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment