भाजपा की सरकार ने जो कहा वो पूरा किया : धनखड़

By Sahab Ram
On: June 15, 2026 8:21 PM
Follow Us:

झज्जर ,15 जून। पूर्व कृषि मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ सोमवार को बादली हलके के कई गांवों में पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मुनीमपुर में प्रस्तावित
कार्यक्रम का न्योता दिया। उन्होंने ग्रामीणों से आहवान किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 17 जून को बादली हलके के गांव मुनीमपुर में आ रहे हैं। हमारी सरकार ने बादली हलके के लोगों की भावनाओं के अनुरूप कई विकास कार्य शुरू किए थे। अब ये कार्य धरातल पर पूरे हो चुके हैं और मुख्यमंत्री जी मुनीमपुर से इन विकास कार्यो का लोकार्पण कर जन सेवा को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जो कहती वो पूरा करती है। आप एक बार फिर मुनीमपुर इस बात के साक्षी बनेंगे।
             धनखड़ ने कहा कि बादली को उपमंडल, तहसील, ब्लॉक बनाया, अब उपमंडल लघु सचिवालय का भव्य भवन आवासीय परिसर के साथ बनकर तैयार है। लोगों को एक छत के नीचे सभी सरकार की सुविधाएं मिलेंगी। कुलाना में बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए महिला महाविद्यालय शुरू किया गया अब महिला महाविद्यालय कुलाना का नया भवन बनकर तैयार हैं।  इसी तरह इजरायली तर्ज पर मुनीमपुर में बागवानी किसानों के  लिए फू ल एवं बीज उत्कृष्टïता केंद्र बनकर तैयार है। रईया में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय केंद्र एवं बागवानी अनुसंधान के ंद्र बागवानी किसानों के लिए जीवन रेखा साबित होगा इनके अतिरिक्त जल घर, कई गांवों में विद्यालयों नये भवन बनकर तैयार हैं। इन प्रोजेक्ट के अतिरिक्त जिला मेंं अन्य प्रोजेक्ट तैयार हैं उन सभी का उद्ïघाटन मुनीमपुर में मुख्यमंत्री जी करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की विशेषता है कि जिस विकास कार्य का शिलान्यास किया उसका उद्घाटन भी हमारी सरकार करती है। ये हमारी सरकार की अनूठी उपलब्धि है। विपक्षी शिलान्यास करके लोगों को बहकाते थे और वोट लेने के बाद भूल जाते थे।
                   राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि पूरे क्षेत्र मेंं मुख्यमंत्री जी के दौरे को लेकर जोश और उत्साह माहौल है।  मुनीमपुर मेंं क्षेत्र की सरदारी से पूरे दल बल के साथ मुनीमपुर पहुंचने का न्यौता दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के अतिरिक्त हम बादली हलके के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नये विकास कार्यो की मांग भी मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखेंगे। हलके के गांवों मेंं पहुंचने पर बड़ी सख्यां में ग्रामीणों ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ का जोरदार स्वागत किया। मंगलवार को भी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हलके के याकूबपुर,सोंंधी,निमाना, तोय दादरी, नंगला, सिंकदरपुर, सुहरा, जहांगीरपुर, खुंगाई, बादली, पेलपा सहित कई गांवों का दौरा करेंगे और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का न्योता देंगे।

जातिगत जनगणना में सरकार ने साजिश के तहत ओबीसी के कॉलम को समाप्त कर दिया

देश में स्वच्छ प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक मतदाता सूचियां होना जरूरी, हरियाणा में एसआईआर शुरू होने का हम स्वागत करते हैं — अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जातिगत जनगणना में सरकार ने साजिश के तहत ओबीसी के कॉलम को समाप्त कर दिया

देश में स्वच्छ प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक मतदाता सूचियां होना जरूरी, हरियाणा में एसआईआर शुरू होने का हम स्वागत करते हैं — अनिल विज

विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

अम्बाला छावनी में आधुनिक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित करने की तैयारी – विज

एडीसी दीपक बाबूलाल करवाने अल्पसंख्यक समाज से संबंधित जिले की 14 ग्राम पंचायत के कार्यों की ऑडिट समीक्षा की

विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर डीएलएसए द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को किया जागरूक

Leave a Comment