क्लीनिक संचालक से लूटपाट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 14, 2022 1:34 PM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि गांव खटावली निवासी जितेन्द्र कुमार ने शिकायत में बताया था कि 20 जनवरी 2022 को रात को करीब 9 बजे मैं अपना क्लीनिक बंद करके मालपुरा से खटावली के लिये अपनी मोटरसाइकिल लेकर आ रहा था। जब मैं राजपुरा ढाकिया चौराहा जिसमें एक सीमेन्ट का रास्ता लोकरी जाता है और दूसरा रास्ता कच्चा खटावली को आता है। अचानक इसी चौराहे के पास लोकरी वाले रास्ते से दो मोटरसाइकिल पर चार लड़के आए।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

एक मोटरसाइकिल मेरी मोटरसाइकिल के आगे लगाकर रास्ता रोक लिया तथा दूसरी मोटरसाइकिल वाले लड़को ने धक्का देकर गिरा दिया तथा फिर चारों लड़को ने लात घूंसे मारे तथा डंडो से पीटा तथा मेरा मोबाईल तथा मेरी जेब से 9000/- हजार रुपये छीनकर ढाकिया गांव की तरफ मोटरसाइकिल लेकर भाग गये। मोटरसाइकिल पर नम्बर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी।

धारूहेड़ा थाना पुलिस ने जितेन्द्र कुमार की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में चारों आरोपियों जिला महेंद्रगढ़ के गांव जाखनी निवासी कपिल, कोसली के गांव मुमताजपुर निवासी रजत उर्फ बिट्टू, जोनियावास निवासी अंकित व गांव मालपुरा निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment