Aadhaar Card नए डिजाइन के साथ होगा पेश! अब सिर्फ होंगी ये दो डिटेल

By Sahab Ram
On: December 21, 2025 7:12 PM
Follow Us:
The Aadhaar card will be introduced with a new design!

Aadhaar Card Update : आधार कार्ड को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। UIDAI आधार कार्ड में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। यह बदलाव दिसंबर 2025 से लागू किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना के तहत UIDAI आधार कार्ड को नए डिजाइन के साथ पेश करने वाली है, जिसमें आपकी सभी जानकारियां ना होकर सिर्फ एक फोटो और क्यूआर कोड हो सकते हैं। इसका मतलब साफ है कि आपके नए आधार कार्ड पर नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ और बॉयोमैट्रिक जानकारी नहीं होगी।

खबरों की मानें, तो UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में बताया कि आधार कार्ड की कॉपी से होने वाले मिसयूज को रोकने के लिए नए नियम की तैयारी की जा रही है। इस नियम के आने के बाद आधार देखने या फोटोकॉपी किसी व्यक्ति, संस्था और कंपनियों को देने पर उसकी डिटेल का मिसयूज नहीं हो सकेगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

ऐसे में अगर आप होटल और मोबाइल सिम लेने के लिए अपना आधार कार्ड देते हैं तो भी इस नियम के आने के बाद मिसयूज लगाम लग सकेगी। UIDAI इस नियम को दिसंबर 2025 से लागू करने की योजना बना रही है। इसके लिए UIDAI जल्द ही आधार कार्ड का नया मोबाइल ऐप लॉन्च करेगी। यह ऐप आधार होल्डर्स को बिना फोटोकॉपी के डिजिटल पहचान शेयर करने, पूरी जानकारी वेरिफाई करने की सुविधा देगा और इसके साथ ही बिना कागज के डिजिटल तरीके से सुरक्षित होगा।

आधार कार्ड में क्या-क्या हो सकते है बदलाव

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

-इस नए कार्ड में सिर्फ फोटा और क्यूआर कोड हो सकता है।
-यूआर कोड को कस्टम ऐप या यूआईडीएआई के अथेंटिक टूल से ही स्कैन किया जा सकता है-आधार पर फोटो के माध्यम से वेरिफाई का तरीका खत्म करने की तैयारी

क्यों है बदलाव की जरूरत?

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आधार कार्ड में इस बदलाव को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके आने के बाद आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कम हो जाएगा। यह बदलाव इसलिए जरूरी है, क्योंकि Adhar Card के बार-बार कॉपी होने के कारण डेटा का गलत इस्तेमाल का खतरा बन रहता है। ऐसे में आधार कार्ड को लेकर ये बदलाव किए जाएंगे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment