रेवाड़ी में बदमाशों का आतंक: व्यापारी के घर में घुसे नकाबपोश 3 बदमाश, परिवार को हथियार के बल पर बंधक बना लूट की वारदात को दिया अंजाम

By Sahab Ram
On: January 30, 2023 12:50 PM
Follow Us:

बता दे कि रेवाड़ी शहर की नई अनाज मंडी में व्यापारी देवदत्त ने देवदत्त नवीन कुमार के नाम से सेनेटरी की दुकान कर रखी है. देवदत्त दुकान के ऊपर ही बने मकान में परिवार के साथ रहता हैं. बीती रात दुकान बंद करने के बाद शटर को खटखटाने की आवाज आई. उन्होंने अपने बेटे को शटर उठाने के लिए भेज दिया.

जैसे ही बेटे ने दुकान का शटर उठाया तीन नकाबपोश बदमाशो ने उसके सिर में पिस्टल से वार किया तथा उसे गोदाम में ले गए. वहां ले जाकर उसके मुंह पर टेप लगा दी तथा ऊपर मकान में ले गए. देवदत्त की माने तो बदमाशों ने पूरे परिवार को पिस्टल प्वाइंट पर बंधक बनाया तथा अलमारी की चाबी मांगी. अलमारी खोल कर बदमाशों ने उसमें से करीब 7 लाख की नकदी निकाल ली. नकदी लेकर बदमाश फरार हो गए.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जिसके बाद इस घटना की सूचना माडल टाउन थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे.हालांकि अभी वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस की कई टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस अनाज मंडी में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे बदमाशों का पता लगाया जा सके. वारदात के बाद से अनाज मंडी के व्यापारी दहशत में हैं.

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now