Rewari: रेवाड़ी में बाइक चोरों का आतंक, चोरी का सीसीटीवी आया सामने

By Sahab Ram
On: March 27, 2023 2:49 PM
Follow Us:

Rewari: सीसीटीवी में कैद हुआ ये वीडियो रेवाड़ी (Rewari) शहर की अनाज मंडी का है. जहाँ कोटेक महिंद्रा के ऑफिस के बाहर से दो चोर बाइक का लॉक तोड़कर वारदात को अंजाम दे रहे है. सीसीटीवी में चोरों के चेहरे कैद हुए है. इसके अलावा अनाज मंडी से ही पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर नितिन कुमार की बाइक और अनाज मंडी की एक दूकान के सामने से धीरज कुमार की बाइक भी चोरी हो गई है.

मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा घटनाएँ

बता दें रेवाड़ी (Rewari) जिले में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही है. शहर के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की सबसे ज्यादा घटनाएँ सामने आती है. अनाज मंडी में पहले भी वारदातें हुए है. जिसपर व्यापारियों ने रोष भी जताया था और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढाने का आश्वासन भी दिया था.

Rewari

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

चोर पुलिस गस्त होने के बावजूद दे रहे वारदातों को अंजाम

पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए नाईट चेकिंग अभियान, नाकेबंदी सहित गस्त बढ़ाई गई है. डीएसपी सुभाषचंद ने कहा कि अनाज मंडी में भी पुलिस पेट्रोलिंग रहती है. ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि कैसे चोर पुलिस गस्त होने के बावजूद वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते है।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now