हरियाणा-ई-अधिगम योजना के तहत रेवाड़ी के पांच स्कूलों में किया जाएगा टैबलेट वितरण कार्यक्रम

By Sahab Ram
On: May 3, 2022 10:44 AM
Follow Us:

हरियाणा की युवा शक्ति अब डिजीटल प्लेटफार्म पर प्रभावी रूप से शैक्षणिक प्रक्रिया से जुड़ने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा देश भर के राज्यों के लिए एक बार फिर से मिसाल बनने जा रहा है। आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा रोहतक स्थित महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय के टैगोर ऑडिटोरियम में 5 मई, 2022 को टैबलेट वितरण समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान राज्य के 119 खंडों में भी यह टैबलेट वितरण समारोह वर्चुअल रूप से आयोजित होगा।
 

ई-अधिगम योजना बनेगी डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने में सहयोगी :  
हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने व कुशल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा पर पूरा ध्यान देना चाहिए और हर कदम पर उनका पथ प्रदर्शक बनना चाहिए। डीसी यशेंद्र सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ई-अधिगम महत्वाकांक्षी योजना निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए टैबलेट और डेटा ऐसे टूल हैं जिनसे 21वीं सदी के कौशल को ग्रहण करने में सहायता मिलेगी तथा राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसर मिलेंगे। ई-अधिगम से हरियाणा का विद्यार्थी भी ग्लोबल स्टूडेंट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान माता-पिता के पास बच्चे की ऑनलाइन पढ़ाई कराने का कोई संसाधन नहीं था ऐसे में इस प्रकार की विपरित परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए सरकार ई-अधिगम के माध्यम से यह कमी पूरी करने जा रही है।
 

उल्लेखनीय है कि इस महत्वाकांक्षी योजना में सरकारी विद्यालयों की कक्षा दसवीं से बारहवीं में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को टैबलेट, 2 जीबी फ्री डेटा तथा पीएएल  (पर्सनलाइज्ड अडेप्टिव लर्निंग) प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया जा रहा है। इन कक्षाओं को पढ़ाने वाले पी.जी.टी. को भी फ्री टैबलेट देकर शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक सुधार की दिशा में हरियाणा सरकार प्रभावी कदम उठा ही है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

 

रेवाड़ी जिला मुख्यालय सहित पांच स्थान पर होगा कार्यक्रम : डीसी
डीसी ने कहा कि ई-अधिगम योजना राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा के लिए कारगर कदम साबित होगी, खासकर उन विद्यार्थियों के लिए जो स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे उपकरणों को खरीदने में असमर्थ हैं।

डीसी ने बताया कि जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में होगा। वहीं खंड स्तर पर नाहड़ खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़, खोल खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल, बावल खंड में रावमावि बावल में तथा जाटूसाना खंड में रावमावि जाटूसाना परिसर में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment