International Women Day: हरियाणा में पहली बार दिया जा रहा सुषमा स्वराज अवॉर्ड, जिसके तहत दी जाएगी पांच लाख रुपये की राशि

By Sahab Ram
On: March 9, 2023 6:52 PM
Follow Us:

International Women Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को करनाल में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि कार्यक्रम में 40 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा, जबकि राष्ट्रीय बालिका दिवस अवार्डों के लिए बालिका उत्थान के लिए 62 अवार्ड दिए जाएंगे। कार्यक्रम में पहला सुषमा स्वराज अवॉर्ड दिया जाएगा, जिसमें पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवॉर्ड के तहत 1.50 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

इन पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि महिला दिवस समारोह में कल्पना चावला शौर्य अवार्ड, लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड, एएनएम/नर्सिज/महिला एमपीडब्ल्यू को पुरस्कार, स्पोर्ट्स वूमेन अवॉर्ड, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता अवॉर्ड, महिला इंटरप्रन्योर अवॉर्ड, स्त्री शक्ति अवार्ड, बेस्ट आंगनवाड़ी वर्कर्स को पुरस्कार दिया जाएगा।

इन्हें किया जाएगा सम्मानित

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day) समारोह में हरियाणा में शिक्षा, सांस्कृतिक, सेना, गायन, कला, चिकित्सा, समाज कल्याण, जागृति जागरण, सशक्तिकरण, खेल, पर्वतारोहण, उडान समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।

करनाल की नई अनाज मंडी में होगा कार्यक्रम

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day) का राज्यस्तरीय कार्यक्रम करनाल की नई अनाज मंडी में होगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों महिलाओं के पहुंचने की सम्भावना है, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी शामिल रहेंगी। समारोह में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की विशाल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now