दो दर्जन सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण, बड़ी संख्या में गैरहाजिर मिले कर्मचारी

By Sahab Ram
On: September 15, 2021 5:59 AM
Follow Us:

दो दर्जन सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण, बड़ी संख्या में गैरहाजिर मिले कर्मचारी

लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी मनमाने तरीके से हाजिर हो रहे है । जो समय पर कार्यालय ना पहुंचने से जनता परेशान हो रही है । जिसके बाद आज जिला उपायुक्त यशेंद्र से सिंह ने एक्शन लेते हुए करीबन सभी सरकारी कार्यालयों का एक साथ औचक निरीक्षण किया है । कुछ जगहों पर डीसी खुद पहुंचे और बाकी कार्यालयों में डीसी द्वारा बनाई गई टीमों ने औचक निरीक्षण किया है । डीसी यशेंद्र सिंह ने सुबह दफ्तर खुलने के समय 9 बजे से साढ़े 9 बजे के बीच निरीक्षण किया । जहां 100 से ज्यादा कर्मचारी गैर हाजिर मिले है ।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

इन कार्यालयों का किया निरीक्षण –
सीटीएम, आरटीए, पीओआईसीडीएस, डीएसडब्ल्यूओ, डीडब्ल्यूओ, बीडीपीओ रेवाड़ी, रैडक्रास, नप रेवाड़ी, डीडीपीओ, डीआरओ, सरल केन्द्र, डीएफएससी, पंचायती राज, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, लेबर विभाग सहित अन्य कार्यालयों में पहुंचकर हाजिरी रजिस्टर की जांच की है।

डीसी ने कहा कि कर्मचारी हो या अधिकारी सभी समय पर कार्यालय पहुंचे । और जनता की सेवा के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं और कोई ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा ।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

ऐसे में जरूरी है कि लापरवाह और मनमानी करने वाले कर्मचारी अधिकारी पर एक्शन लिया जाएं ।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment