अहीर रेजीमेंट की मांग का समर्थन कर कांग्रेसी नेता महाबीर मसानी भी अपने समर्थकों के साथ गुरुग्राम पहुँचे

By Sahab Ram
On: March 23, 2022 2:59 PM
Follow Us:

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट बनवाने को लेकर बुधवार को गुरुग्राम में आयोजित पैदल मार्च रेवाड़ी से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महावीर यादव मसानी भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए और अहीरवाल रेजिमेंट की मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए सरकार से जन भावना के अनुरूप जल्द से जल्द अहीर रेजिमेंट बनाने का आग्रह किया। इससे पहले महावीर मसानी खेड़की दौला स्थित टोल प्लाजा पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में भी पूरे समय शामिल रहे।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

महावीर मसानी ने कहा कि भारतीय सेना में हर मुश्किल वक्त में कुर्बानी देने के साथ राष्ट्रीय ध्वज को हमेशा ऊंचा रखने में यहां के वीर सैनिकों ने भारतीय सेना का नाम हमेशा सर्वप्रिय रखा है। गुरुग्राम से लेकर महेंद्रगढ़ तक आज भी यहां के सैनिक देश की हिफाजत के लिए सीमा पर सीना चौड़ा ताने खड़े हुए हैं। अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग काफी पुरानी है। इस मांग पर केंद्र सरकार को तुरंत गौर करते हुए जल्द से जल्द अहीर रेजिमेंट बनानी चाहिए।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment