21 जुलाई 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए बीएलओ को जल्द से जल्द दें अपना गणना प्रपत्र : उपायुक्त

By Sahab Ram
On: July 13, 2026 6:31 PM
Follow Us:

हिसार, 13 जुलाई।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल ने जिला हिसार के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे 21 जुलाई 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए बीएलओ को जल्द से जल्द अपना गणना प्रपत्र जमा करवाएं और गणना प्रपत्र जमा करवाने में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतें। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला हिसार में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। सोमवार दोपहर तक जिले के कुल 9,54,045 मतदाताओं में से 7,74,166 (81.14 प्रतिशत) मतदाताओं के गणना प्रपत्र बीएलओ के माध्यम से डिजिटाइज एवं अपलोड किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त 66,019 (6.91 प्रतिशत) मतदाताओं को एएसडी के रूप में चिह्नित किया गया है।
उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि यदि आपने अभी तक अपना गणना प्रपत्र भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को जमा नहीं कराया है, तो इसे 14 जुलाई 2026 सायं 5 बजे तक हर हाल में जमा करवाना सुनिश्चित करें। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 21 जुलाई 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे, जिनके हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बीएलओ को प्राप्त हो चुके होंगे। निर्धारित समय तक गणना प्रपत्र जमा न होने की स्थिति में संबंधित मतदाता का नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जा सकेगा। उपायुक्त ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों, उनके बीएलए-2, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा जागरूक नागरिकों से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने और समय पर जमा करवाने के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले की मतदाता सूची पूर्णत: शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाई जा सके।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment