व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को करियर एवं रोजगार के अवसरों की दी जानकारी

By Sahab Ram
On: July 22, 2026 7:21 PM
Follow Us:

सिरसा, 22 जुलाई।
रोजगार विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 24 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत पहले दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बाजेका में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला एमएसएमई केंद्र के औद्योगिक विस्तार अधिकारी विकास ने विद्यार्थियों को व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा के महत्व के साथ-साथ निजी एवं सरकारी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।
सप्ताह के दूसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नेजाडेला खुर्द में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर एमएसएमई से राकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण तथा स्वरोजगार एवं रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सप्ताह के तीसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुचान में आयोजित कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कौशल का विकास करने, रोजगारोन्मुखी शिक्षा अपनाने तथा निजी एवं सरकारी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रमों के दौरान संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment