व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को करियर एवं रोजगार के अवसरों की दी जानकारी

By Sahab Ram
On: July 27, 2026 6:42 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 27 जुलाई।

रोजगार विभाग, हरियाणा द्वारा 20 जुलाई से 24 जुलाई तक पूरे प्रदेश में व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला रोजगार कार्यालय, गुरुग्राम द्वारा विभिन्न राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

कार्यक्रमों के दौरान मंडल रोजगार अधिकारी रितु हुड्डा, सहायक रोजगार अधिकारी डॉ. अनुराधा, एटीआईडीसी संस्थान से बबीता सांगवान, रूडसेट संस्थान से गुरुदेव पचौरी व अजय कुमार जिंदल, तथा हारट्रोन से विरेंद्र सिंह (एसडीओ) एवं पूनम ने विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, कौशल विकास, सरकारी योजनाओं तथा निजी क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को रोजगार विभाग की सक्षम युवा योजना, बेरोजगारी भत्ता योजना, सरकारी एवं निजी संस्थानों में रोजगार के अवसर, एटीआईडीसी द्वारा परिधान उद्योग में करियर तथा हारट्रोन के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया। व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का समापन 24 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़कीदौला में आयोजित कार्यक्रम के साथ हुआ। 

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment