जाट कॉलेज रोहतक के विद्यार्थियों ने स्टार्ट अप बूटकैंप में किया शानदार प्रदर्शन

By Sahab Ram
On: May 1, 2026 2:30 PM
Follow Us:

रोहतक :

जाट कॉलेज रोहतक के पांच विद्यार्थियों साहिल अहमद शाह, माही सेन, प्रिया, ईशा एवं खुशबू ने एसजीटी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम में 20 से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित पांच दिवसीय आई. डी.ई.(इनोवेशन, डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप) बूटकैंप में भाग लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने “नेस्टटेक” टीम के माध्यम से “रूमी” नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रस्तुत किया, जो विद्यार्थियों एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमाणित और विश्वसनीय पीजी बुकिंग सुविधा प्रदान करने पर आधारित है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

बूटकैंप के दौरान विद्यार्थियों ने वाधवानी फाउंडेशन द्वारा संचालित उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्हें स्टार्टअप मॉडल, समस्या समाधान, बिजनेस रणनीति, मार्केट विश्लेषण तथा लीन कैनवस तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन टीम ने उद्योग विशेषज्ञों और उद्यमियों के समक्ष अपने प्रोजेक्ट का सफल प्रस्तुतीकरण भी किया।

टीम सदस्य साहिल अहमद शाह ने बताया कि इस बूटकैंप में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों की लगभग 39 टीमों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान कर नई जानकारियां और अनुभव प्राप्त हुए।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

बूटकैंप से लौटने पर विद्यार्थियों ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. जोगेंद्र दहिया से मुलाकात की। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में नवाचार और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment