स्टॉर्म वॉटर प्रोजेक्ट: सडक़ें उखडऩे से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से लोग परेशान

By Sahab Ram
On: June 22, 2026 4:26 PM
Follow Us:

सिरसा। शहर में स्टॉर्म वॉटर प्रोजेक्ट- 2 के तहत कई प्रमुख सडक़ों को उखाड़ दिए जाने के बाद आम लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि सडक़ों की खुदाई के बाद मिट्टी को सही तरीके से दबाया तक नहीं गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में धूल और गड्ढों का साम्राज्य फैल गया है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

जारी बयान में शर्मा ने कहा कि हाल ही में हुई प्री मानसून की पहली बारिश के कारण खुदाई वाली जगहों पर मिट्टी धंसने से कई वाहन फस गए, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शर्मा ने कहा कि स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट के तहत खुदाई की गई सडक़ों पर दिनभर धूल उड़ती रहती है, जिससे दुकानदारों की शामत आ गई है। लगातार उड़ती धूल के कारण दुकानों पर ग्राहक कम आ रहे हैं, जिससे उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पहले जहां दिनभर बाजार में रौनक रहती थी, अब वहां सन्नाटा पसरा हुआ नजर आता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि धूल और गड्ढों के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी खतरा बढ़ गया है। खासकर दमा, एलर्जी और सांस की बीमारियों से पीडि़त दुकानदारों व राहगीरों के लिए यह स्थिति बेहद गंभीर बन गई है। बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है, क्योंकि धूल भरे माहौल में उनका बाजार में निकलना मुश्किल हो गया है। राजकुमार शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक सडक़ों का पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक प्रभावित क्षेत्रों में सुबह और शाम नियमित रूप से पानी का छिडक़ाव किया जाए। इससे धूल पर कुछ हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा और लोगों को एकबारगी राहत मिलेगी।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment