5 अगस्त तक चलेगा राज्यव्यापी वृक्षारोपण अभियान, हरा-भरा सिरसा 2.0 का शुभारंभ 23 जुलाई से

By Sahab Ram
On: June 6, 2026 9:47 PM
Follow Us:

सिरसा, 05 जून।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला द्वारा राज्य स्तरीय पौधरोपण अभियान (ट्री प्लांटेशन ड्राइव) का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। यह अभियान 5 अगस्त 2026 तक पूरे हरियाणा में चलाया जाएगा।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति दीपक सिब्बल, माननीय सदस्य सचिव जगदीप सिंह तथा संयुक्त सदस्य सचिव मालविका यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान का शुभारंभ किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर में सभी न्यायिक अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बगोतिया ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण, वनों की कटाई और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर चुनौतियां पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बन चुकी हैं। ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के संरक्षण के प्रति अपनी सामूहिक जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिरसा जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा पौधों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न सार्वजनिक कार्यालयों एवं अन्य स्थानों पर भी पौधे लगाए गए।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

उन्होंने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पुनीश जिंदल के मार्गदर्शन में सिरसा जिले को हरित एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से हरा-भरा सिरसा 2.0 अभियान 23 जुलाई से प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment