राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो   प्रमुख का अंबाला और कैथल दौरा, कार्यों की समीक्षा

By Sahab Ram
On: June 10, 2026 8:48 PM
Follow Us:

चंडीगढ़,10 जून। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  के प्रमुख श्री अर्शिंदर सिंह चावला ने आज अंबाला और कैथल इकाइयों का दौरा कर ब्यूरो की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा आमजन की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से भी बातचीत की।

*दौरे का उद्देश्य: प्रदर्शन का आंकलन और जनफीडबैक*

मीडिया से संवाद करते हुए श्री चावला ने कहा कि उनके दौरे का उद्देश्य दो प्रमुख बिंदुओं पर फोकस करना है। पहला, यूनिट में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को किस प्रकार हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक कार्यवाही से संबंधित प्रक्रियाओं की कितनी जानकारी है। दूसरा, आमजन के बीच जाकर भ्रष्टाचार के संबंध में उनका फीडबैक लेना, ताकि उन लोगों की शिकायतें भी सामने आ सकें जो किसी कारणवश मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते।

*भ्रष्टाचार की जड़ों तक पहुंचने पर एसीबी का फोकस*

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

उन्होंने कहा कि ब्यूरो का उद्देश्य जनता के बीच जाकर यह जानना है कि भ्रष्टाचार की जड़ें किन विभागों और कार्यालयों तक फैली हुई हैं तथा कहां-कहां सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसीबी का विशेष फोकस ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर है जो रिश्वत लिए बिना सरकारी कार्य करने को तैयार नहीं होते। ऐसे तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए ब्यूरो की टीमें निरंतर कार्य कर रही हैं।

*मोबाइल ऐप और हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की सुविधा*

श्री चावला ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है अथवा बिना पैसे लिए कार्य नहीं करता, तो उसकी सूचना तत्काल एसीबी को दें। उन्होंने बताया कि ब्यूरो द्वारा शीघ्र ही एक सरल एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप के माध्यम से नागरिक भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत, वीडियो अथवा अन्य साक्ष्य सीधे एसीबी मुख्यालय तक पहुंचा सकेंगे। इसके अतिरिक्त ब्यूरो की हेल्पलाइन 24 घंटे संचालित है, जहां शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिकायतकर्ताओं की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा प्राप्त शिकायतों का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

*कैथल यूनिट की ट्रैप कार्रवाई की सराहना*

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

एसीबी प्रमुख ने कैथल यूनिट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने पिछले लगभग एक महीने एक जिला में एक सफल ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि ब्यूरो का प्रयास है कि प्रत्येक जिले में हर महीने कम से कम एक भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे भ्रष्ट तत्वों में कानून का भय बना रहे।

*सूचना देने वालों और उत्कृष्ट अधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित*

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास भ्रष्टाचार संबंधी कोई महत्वपूर्ण सूचना है तो वह सीधे उनके मोबाइल नंबर पर भी जानकारी साझा कर सकता है। इसके साथ ही ब्यूरो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी छह माह के प्रदर्शन का आंकलन कर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

*भ्रष्टाचार के खिलाफ जनसहयोग को मिलेगा सम्मान*

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

श्री चावला ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार की जड़ों पर प्रहार करने के लिए प्रतिबद्ध है और एसीबी इस दिशा में पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2021 से अब तक ऐसे मामलों का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है जिनमें नागरिकों ने भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पकड़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा न्यायालय में अंतिम निर्णय तक सहयोग किया। ऐसे जागरूक नागरिकों की पहचान कर उन्हें भी सम्मानित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment