स्टार युथ क्लब ने चलाया सफाई अभियान

By Sahab Ram
On: October 17, 2021 5:07 PM
Follow Us:

स्टार युथ क्लब ने चलाया सफाई अभियान

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाड़ी  के स्टार युथ क्लब  के युवाओं ने स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर स्वच्छता मंडल बनाकर सार्वजनिक स्थानों की सफाई का जिम्मा उठाया है। जब भी समय मिलता है ये मंडल पूरा दिन एक स्थान को लक्ष्य बनाकर सफाई अभियान कर श्रमदान करता है। रविवार को इस मंडल ने शिव  मंदिर परिसर में अभियान चलाकर पांच घंटे तक श्रमदान कर सफाई की व आसपास के लोगों को भी सफाई रखने प्रेरित किया।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

रविवार  फिदेरी गांव में शिव  मंदिर  सुबह से दोपहर तक इस मंडल ने अभियान चलाकर गाजर घास, झाड़ियां व अन्य गंदगी को हटाया। आसपास की जगह को पौधे लगाने के लिए समतल किया गया। इस अभियान में गांव फिदेरी का भी बराबरी से सहभागी बना रहा है।
फिदेरी गांव से हरद्वारी लाल, रामावतार, बिरेंद्र, धर्मपाल, पंकज और अन्य ग्रामवासी मौजूद थे।
युथ क्लब के सदस्यो ने ग्राम वासियों से अपील की अपने आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर भी गंदगी न होने दे, मंदिर , धरोवर हमारी सँस्कृति परम्परा है इस को हमें बचाना है ।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment