चेक बाउंस मामलों के निस्तारण के लिए कोर्ट परिसर में लगी विशेष लोक अदालत

By Sahab Ram
On: May 31, 2026 11:10 AM
Follow Us:

भिवानी, 30 मई । जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के निर्देशानुसार तथा सीजेएम-कम-सचिव पवन कुमार के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में चेक बाउंस मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में बड़ी संख्या में पक्षकारों ने भाग लेते हुए आपसी सहमति से अपने मामलों का समाधान कराया।

सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य चेक बाउंस से संबंधित लंबित मामलों की संख्या को कम करना तथा पक्षकारों को लंबी और खर्चीली न्यायिक प्रक्रिया से राहत प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि न्यायिक अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों को समझौते के माध्यम से विवाद समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।

घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण

उन्होंने बताया कि लोक अदालत के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जिससे पक्षकारों के समय और धन दोनों की बचत हुई। न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि लोक अदालतें विवादों के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम हैं। इनके माध्यम से न केवल लोगों को शीघ्र न्याय मिलता है, बल्कि न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे आपसी सहमति और समझौते के आधार पर अपने विवादों का समाधान करने के लिए लोक अदालतों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। चेक बाउंस मामलों के निस्तारण के लिए आयोजित इस विशेष लोक अदालत को न्यायिक व्यवस्था में तेजी और प्रभावशीलता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

21 जून को जिला न्यायालय परिसर में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment