विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)- 2026 अंतिम चरण में, केवल 3 दिन शेष

By Sahab Ram
On: July 11, 2026 8:50 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 11 जुलाई।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। अभियान की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित है और अब केवल तीन दिन शेष हैं। जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और अपना गणना प्रपत्र (Enumeration Form) शीघ्र जमा कराकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

आज सायं तक जिले के सभी 1,650 बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सक्रिय हैं। सभी बीएलओ द्वारा 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र डाउनलोड एवं 

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्रिंटका कार्य किया जा चुका है।

60 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा, शेष कार्य पूरा करने में सहयोग करें मतदाता
अब तक जिले में 60 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, वहीं अन्य गणना प्रपत्र अभी डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया में हैं। 4,534 मतदाताओं (0.24 प्रतिशत) ने स्वयं ऑनलाइन सत्यापन किया है, शेष सत्यापन बीएलओ द्वारा किया जा चुका है।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

विधानसभावार अभी तक प्रगति के अनुसार गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण और अनुसार डिजिटाइजेशन प्रगति पर है। पृथला विधानसभा में लगभग 71.51 प्रतिशत, फरीदाबाद एनआईटी में 60 प्रतिशत, बड़खल में 60 प्रतिशत, बल्लभगढ़ में 48 प्रतिशत, फरीदाबाद विधानसभा में 56 प्रतिशत तथा तिगांव विधानसभा में 59 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हो चुका है। डिजिटाइजेशन के मामले में पृथला विधानसभा 71 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है, जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी कार्य तेजी से जारी है।

रविवार की छुट्टी का पूरा लाभ उठाएं और अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क करें- डीसी
जिला प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग की टीमें मिशन मोड में कार्य कर रही हैं। सभी बीएलओ लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर रहे हैं ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहे। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिन नागरिकों ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं कराया है, वे रविवार की छुट्टी का पूरा लाभ उठाएं और अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों सहित एसआईआर गणना प्रपत्र अवश्य जमा कराएं। अब केवल तीन दिन शेष हैं। 14 जुलाई का इंतजार न करें, बल्कि रविवार सहित अगले तीन दिनों में ही अपना गणना प्रपत्र जमा कर दें। समय पर प्रपत्र जमा कराने से मतदाता सूची में आपका विवरण सही एवं अद्यतन रहेगा और किसी भी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्या का समय रहते समाधान किया जा सकेगा।

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment