विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 : गणना प्रपत्र भरने के लिए कुछ दिन शेष, 10 जुलाई तक करें जमा, 14 जुलाई का न करें इंतजार : उपायुक्त आयुष सिन्हा

By Sahab Ram
On: July 8, 2026 8:49 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 08 जुलाई।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी जिलों के उपायुक्तों एवं निर्वाचन अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का संग्रह अपेक्षाकृत कम है, वहां चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों एवं कॉलोनियों की पहचान कर विशेष रणनीति और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप कार्ययोजना बनाते हुए अभियान में तेजी लाई जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के उपरान्त उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने कहा कि कि कम प्रगति वाले क्षेत्रों में व्यक्तिगत संपर्क, टेलीफोन कॉलिंग तथा डोर-टू-डोर अभियान जैसे माध्यमों का व्यापक उपयोग किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ नियमित रूप से घर-घर जाकर नागरिकों को गणना प्रपत्र समय पर जमा करने के लिए प्रेरित करें तथा यदि किसी मतदाता को प्रपत्र भरने या जमा करने में किसी प्रकार की कठिनाई आ रही हो तो उसका तत्काल समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को यह भी अवश्य बताया जाए कि निर्धारित समयावधि के भीतर गणना प्रपत्र जमा करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में बिना किसी बाधा के प्रकाशित हो सके। उन्होंने कहा कि समय पर प्रपत्र जमा करने से भविष्य में अनावश्यक असुविधा एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के अंतिम चरण में विशेष रूप से 10 जुलाई तथा आगामी शनिवार और रविवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक गणना प्रपत्र प्राप्त किए जाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रत्येक घंटे प्रगति की समीक्षा करें तथा फील्ड स्तर पर बीएलओ एवं अन्य कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के संग्रह एवं डिजिटलीकरण कार्य में और अधिक गति लाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर बीएलओ एवं बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के साथ नियमित समन्वय बनाकर कार्य किया जाए, ताकि अभियान निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रभावी रूप से पूरा हो सके। उन्होंने बताया कि अधिकांश बूथों पर बीएलओ-बीएलए बैठकों का आयोजन किया जा चुका है, जिससे राजनीतिक दलों एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक बीएलओ को प्रतिदिन गणना प्रपत्रों के संग्रह एवं डिजिटलीकरण का स्पष्ट लक्ष्य दिया गया है। सभी अधिकारी इन लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करें तथा शेष दिनों में अधिकतम प्रपत्र एकत्रित कर उनका समयबद्ध डिजिटलीकरण सुनिश्चित करें, ताकि अभियान को शत-प्रतिशत सफलता के साथ पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान की समीक्षा के दौरान विधानसभावार प्रगति, गणना प्रपत्र संग्रह की कार्यप्रणाली, फील्ड स्तर पर आ रही चुनौतियों तथा प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्यों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कम प्रगति वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए घर-घर संपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अभियान के अब केवल कुछ दिन शेष हैं। नागरिक 14 जुलाई तक प्रतीक्षा करने के बजाय 12 जुलाई अथवा आगामी शनिवार एवं रविवार तक ही अपने गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करा दें। यदि किसी मतदाता को गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है तो वह भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट (https://voters.eci.gov.in) से भी प्राप्त एवं भरा जा सकता है। उन्होंने कहा कि समय पर गणना प्रपत्र जमा करना प्रत्येक पात्र मतदाता की जिम्मेदारी है तथा इससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया अधिक सुगम एवं प्रभावी बनेगी। इसके अतिरिक्त मतदाता किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, सीईओ परिषद शिखा, बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल, बल्लभगढ़ एसडीएम  भारद्वाज, हुड्डा एस्टेट अधिकारी नवीन कुमार, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य  मौजूद रहे।

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment