पानी की बर्बादी रोकने के लिए चला विशेष अभियान, सर्विस स्टेशन संचालकों को दिए निर्देश

By Sahab Ram
On: June 22, 2026 8:24 PM
Follow Us:

सिरसा, 22 जून।
पेयजल की बर्बादी रोकने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सिरसा ऑटो मार्केट तथा रानियां क्षेत्र में विशेष जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गाडिय़ों की धुलाई में पेयजल के दुरुपयोग को रोकने के लिए सर्विस स्टेशन संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


सिरसा ऑटो मार्केट में जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम ने उन सर्विस स्टेशनों का निरीक्षण किया, जहां वाहनों की धुलाई के दौरान पाइपों से लगातार पानी बहाया जा रहा था। टीम ने संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पेयजल को व्यर्थ न बहाया जाए तथा पानी की अनावश्यक खपत से बचा जाए। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में जल की बर्बादी पाए जाने पर संबंधित जल कनेक्शन काटने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी


अभियान के दौरान जिला सलाहकार राकेश सोगलान, बीआरसी राजेश कुमार, प्रेम कुमार तथा सीताराम मौजूद रहे। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्लंबर एवं बिल वितरक भी टीम के साथ शामिल रहे। अधिकारियों ने दुकानदारों एवं ग्राहकों से जल संरक्षण में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में पानी बचाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
रानियां में भी विभागीय टीम द्वारा सर्विस स्टेशनों का निरीक्षण कर पेयजल के दुरुपयोग को रोकने के लिए संचालकों को चेतावनी दी गई। टीम ने स्पष्ट किया कि गाडिय़ों की धुलाई के दौरान पानी की बर्बादी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर डब्ल्यूएसएसओ के बीआरसी डॉ. बलदेव राज तथा सुनील कुमार ने संबंधित सर्विस स्टेशन संचालकों को नोटिस वितरित किए।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment