जल्द ही EPFO की वेतन सीमा बढ़ने के आसार, होंगे नए बदलाव

By Sahab Ram
On: April 18, 2022 12:10 PM
Follow Us:

ईपीएफओ (EPFO) के इस प्रस्ताव के लागू होने से 75 लाख कर्मचारी ईपीएफओ (EPFO)  के दायरे में आ जाएंगे. इस दायरे में आने के बाद उनको भी ईपीएफओ (EPFO) की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा. ईपीएफओ (EPFO) ने करीब चार साल पहले इस बारे में वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था.

किसे मिलेगा फायदा
इस हाई कमेटी ने कहा सरकार इसके फायदे नुकसान देखते हुए इसे बाद में भी लागू कर सकती है. अभी वर्तमान में ईपीएफओ (EPFO) का अनिवार्य मेंबर बनने के लिए सैलरी लिमिट 15,000 रुपये है. अगर यह सीमा बढ़ती है तो लाखों कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे. साथ ही उनको ईपीएफओ (EPFO) की सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि ईपीएफओ (EPFO)  कवरेज पर एडहॉक कमेटी ने ईपीएफ (EPF) एक्ट के तरह वेतन सीमा बढ़ाने पर सहमति जताई है. समिति का कहना है कि अगर ईपीएफओ (EPFO)  का सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज इसे लागू करता है तो महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों को काफी फायदा होगा.

प्रस्ताव को लागू करने के लिए समय की जरूरत

कमेटी के मुताबिक नियोक्ताओं से भी इस प्रस्ताव पर बातचीत की गई थी. कंपनियों का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण उनकी बैलेंस शीट पर दबाव है. लिहाजा ऐसे प्रस्ताव को लागू करने के लिए समय की जरूरत है.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

इससे नियोक्ताओं के साथ-साथ सरकार पर भी बोझ बढ़ेगा. अभी सरकार ईपीएफओ(EPFO)   की पेंशन स्कीम यानी ईपीएफ (EPF)  में हर साल 6,750 करोड़ रुपये देती है. इस स्कीम के तहत सरकार ईपीएफओ (EPFO) के सदस्यों की कुल सैलरी का 1.16 फीसदी का योगदान करती है.

वर्तमान नियमों के मुताबिक, 20 या अधिक कर्मचारियों वाली कंपनी के लिए ईपीएफओ में रजिस्टर होना अनिवार्य है. साथ ही 15000 रुपये से कम वेतन वाले कर्मचारियों की लिए ईपीएफ स्कीम अनिवार्य है. वेतन की सीमा बढ़ाकर 21,000 रुपये किए जाने से ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी रिटायरमेंट योजना के दायरे में आएंगे. इससे वेतन की सीमा कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के बराबर हो जाएगी.

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment