समाज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श पर चलकर आगे बढ़े- मंत्री श्याम सिंह राणा

By Sahab Ram
On: May 31, 2026 10:16 AM
Follow Us:

चंडीगढ़, 30 मई- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ने समाज सेवा, जनकल्याण और सुशासन की ऐसी मिसाल पेश की, जो सदियों बाद भी लोगों को प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज को उनके आदर्शों पर चलकर शिक्षा, संगठन और सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।

मंत्री आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर यमुनानगर के अर्जुन नगर स्थित पाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा भव्य एवं अलौकिक ‘श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव’ आयोजित 

मंत्री ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मंत्री ने पाल धर्मशाला में लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए ग्रांट देने की घोषणा करते हुए कहा कि लाइब्रेरी से विद्यार्थियों और युवाओं को अध्ययन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद से करेंगे भारत की पहली हाईड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ, कार्यक्रम होगा इको-फ्रेन्डली

इस अवसर पर श्री राजिंद्र धीमान, नर सिंह पाल, ज्ञानचंद पडवार व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

करीब 50 करोड़ की लागत लोहानी जलाशय का वाटर पार्क की तर्ज पर होगा सौंदर्यकरण: श्रुति चौधरी  

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा भव्य एवं अलौकिक ‘श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव’ आयोजित 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद से करेंगे भारत की पहली हाईड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ, कार्यक्रम होगा इको-फ्रेन्डली

करीब 50 करोड़ की लागत लोहानी जलाशय का वाटर पार्क की तर्ज पर होगा सौंदर्यकरण: श्रुति चौधरी  

17 जुलाई को जीजेयू के मुख्य सभागार में होगा प्रधानमंत्री के जींद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों की सुनीं समस्याएँ, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

17 जुलाई को अटल ऑडिटोरियम में होगा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

Leave a Comment