हरियाणा में लगेंगे स्मार्ट मीटर जिससे सस्ती होगी बिजली,फ़ोन पर आएगा बिल

By Sahab Ram
On: February 8, 2022 10:48 AM
Follow Us:

हरियाणा में लगेंगे स्मार्ट मीटर जिससे सस्ती होगी बिजली,फ़ोन पर आएगा बिल

हरियाणा में जल्द ही हर घर में स्मार्ट मीटर से ही बिजली सप्लाई की जाएगी। यह बिजली मीटर स्मार्ट फोन की तरह चलेगा। बिल ना भरने पर भी बिजली चलती रहे, यह बीते दिनों की बात होने जा रही है। जैसे ही बिजली का बिल आएगा और उसे नहीं चुकाया जाएगा तो तत्काल रूप से आपके घर और ऑफिस की बिजली बंद हो जाएगी। इस व्यवस्था को हरियाणा में स्मार्ट मीटर के रूप में शुरू किया जा रहा है। इसके बाद बिजली चोरी के साथ-साथ मीटरों के साथ छेड़छाड़ की शिकायतें भी बंद हो जाएंगी।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

बिजली मिलेगी सस्ती

बहुत से लोगों की यह शिकायत रहती है कि उन्हें बिल समय पर नहीं मिल पाता। जिस वजह से उन्हें जुर्माने सहित बिल की अदायगी करनी पड़ती है। ऐसे में अक्सर बिजली का कनैक्शन भी काट दिया जाता है। जिसके बाद लोगों को बिजली दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। बिल की अदायगी करने के बावजूद अपना कनैक्शन जुड़वाने के लिए धक्के खाने पड़ते हैं। इसमें लोगों का समय तो बर्बाद होता ही है, साथ ही बिजली कर्मचारियों को भी बेवजह परेशानी झेलनी पड़ती है। मगर स्मार्ट मीटर लगने के बाद मीटर की रीडिंग से लेकर बिल की सारी सुविधा फोन पर ही मिल जाएगी। कहा जा रहा है कि बिजली चोरी रूकते ही इसके रेटों में भी गिरावट आ सकती है। यानि कि लोगों को सस्ती बिजली भी मिलने की संभावना बन सकती है।

हरियाणा में लगेंगे स्मार्ट मीटर जिससे सस्ती होगी बिजली,फ़ोन पर आएगा बिल

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

बिजली चोरी पर लगेगा अंकुश

प्रदेश के सभी जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके बाद अब घर घर स्मार्ट मीटर लगाने की शुरूआत कर दी जाएगी। जिसके बाद जहां बिजली चोरी पर अंकुश लग पाएगा, वहीं इससे बिजली के सस्ता होने की भी संभावना बन जाएगी। बताया गया है कि स्मार्ट मीटर को पहले राज्य के कुछ जिलों में लगाया जा रहा है, वहां सफल होने के बाद प्रदेश के बाकि हिस्सों में भी उन्हें लगाया जाएगा। इससे लोगों को सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि उन्हें घर बैठे ही फोन के माध्यम से बिल मिल जाएगा और लोग चाहेंगे तो फोन से ही वह घर बैठे अपने बिल का भुगतान कर सकेंगे।

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment