उत्तर प्रदेश के बावली गांव की पट्टी देशू में चाचा-भतीजा के बीच शराब की पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान नमकीन खत्म होने पर चाचा भतीजे में बहस हुई तो चाचा ने भतीजे का कान चबड़ कर काट दिया। कान कटकर जमीन पर गिर गया जिसको देखकर वहां पर मौजूद लोगो मे भगदड़ मच गई। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जानें क्या है मामला
घायल अनुज दुल्हैडी पर गांव में ही एक मकान पर अपने चाचा के साथ सुधीर व अन्य कई लोगों के साथ बैठा था। इसी दौरान नमकीन आदि खत्म हो गई तो चाचा-भतीजे के बीच खाने को लेकर बहस शुरू हो गई जो इस कदर बढ़ी कि भतीजे ने यह कह दिया कि बार बार नमकीन खत्म होने की बात कहकर क्यों मेरे कान खा रहा है इतना सुनते ही चाचा ने आवं देखा ना तांव और कह दिया कि ले तेरा कान ही खा लेता हूं, उसके बाद चाचा ने भतीजे का दायां कान चबड़ लिया।
कान के चबड़ने से आधा कान का हिस्सा कट कर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान युवक लहूलुहान हो गया। यह देख चाचा समेत दूसरे लोग वहां से भाग खड़े हुए। घटना के बाद घायल युवक कोतवाली में पहुंचा। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि शराब पार्टी में नमकीन खत्म होने के बाद चाचा ने भतीजे का आधा कान ही चबड़ दिया, जिससे आधा कान पूरी तरह कट गया। घायल कोतवाली आया था, लेकिन अभी तहरीर नहीं दी है। घायल का मेडिकल कराया गया है। उन्होने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।





