सीबीएसई की कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों के पास धारा 163 लागू

By Sahab Ram
On: July 27, 2026 6:51 PM
Follow Us:

सिरसा, 27 जुलाई।

व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को करियर एवं रोजगार के अवसरों की दी जानकारी

सीबीएसई की 28 जुलाई को कक्षा 12वीं की बोर्ड पूरक परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए जिलाधीश शांतनु शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। यह परीक्षा सिरसा जिले के महाराजा अग्रसेन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा, शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सिरसा तथा एवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, आईटीआई चौक के निकट, सिरसा में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। जारी आदेशों के अनुसार 28 जुलाई को परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। सक्षम प्राधिकारी द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित पहचान पत्र के बिना किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का परीक्षा केंद्र में प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में स्थित सभी फोटोस्टेट मशीन की दुकानें और कोचिंग सेंटर परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगे। यह आदेश 28 जुलाई को परीक्षा समय के दौरान प्रभावी रहेगा। हालांकि यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों, विद्यार्थियों तथा अन्य सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।

अधिकारी मॉनसून सीजन के दृष्टिगत जल निकासी के करें सभी पुख्ता प्रबंध :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

सीएमएस परीक्षा-2026 के लिए फरीदाबाद में धारा-163 लागू, डीसी आयुष सिन्हा ने जारी किए आदेश

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment