एसडीएम ने खंडोडा -मोहनपुर गांवों का लिया जायजा

By Sahab Ram
On: July 20, 2021 2:00 PM
Follow Us:

एसडीएम ने खंडोडा -मोहनपुर गांवों का लिया जायजा

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई
  • एसडीएम संजीव कुमार ने बावल शहर में किया निरीक्षण,
  • –पानी की निकासी के लिए करे उचित प्रबंध: एसडीएम बावल संजीव कुमार

रेवाड़ी, 20 जुलाई। उपमंडल अधिकारी ना. बावल संजीव कुमार ने बताया कि आज बावल में प्राणपुरा रोड पर स्थित वार्ड नंबर 8 व 9 का निरीक्षण किया। वार्ड में पानी एक जगह आकर इक_ा हो जाता है, इस पानी की निकासी के लिए मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इस पानी की निकासी का तुरंत प्रबंध किया जाए। एसडीएम संजीव कुमार ने कहा कि पैम्प सैट लगाकर पानी की तुरंत निकासी की जाएं। उन्होंने कहा कि वर्षा के मौसम को मद्देनजर रखते हुए सभी संबंधित अधिकारी जल निकासी के लिए पूरा प्रबंध रखें ताकि शहर में कहीं भी जलभराव ना हो।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

  एसडीएम ने बताया कि आज उन्होंने अधिकारियों के साथ मोहनपुर व खण्डोडा गांवों का भी निरीक्षण किया और इस निरीक्षण के दौरान पया कि गांव के अंदर कोई पानी जमा नहीं है। उन्होंने गांव के लोगों को बताया कि राजस्थान की ओर से कोई पानी नहीं छोड़ा हुआ है सिर्फ वर्षा का ही पानी ही खण्डोडा गांव के बाहर से आ रहा है। उन्होंने बताया कि यह पानी गांव की फिरनी के रास्ते खण्डोडा मोड के पास सिंचाई विभाग की माईनर में डालकर साथ लगती बनी में निकाला जा रहा है, और लोगों को किसी तरह भी डरने की जरूरत नहीं है।
इस मौके पर तहसीलदार बावल मनमोहन, सचिव नगर पालिका बावल समयपाल, नायब तहसीलदार रवि, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग अमर मलिक, उपमंडल अभियंता सिंचाई नवीन, हल्का पटवारी अशोक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment