खंड स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश

By Sahab Ram
On: June 10, 2026 5:30 PM
Follow Us:

ऐलनाबाद, 10 जून।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को एसडीएम पारस भागोरिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड ऐलनाबाद व रानियां के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


एसडीएम ने आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि योग दिवस कार्यक्रम ऐलनाबाद की नई अनाज मंडी व खंड रानियां में अनाज मंडी में 21 जून को प्रातः 6 बजे आयोजित होगा। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए खंड स्तर पर ऐलनाबाद के तहसीलदार व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी और रानियां खंड के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल योग प्रशिक्षण और फाइनल रिहर्सल 20 जून को उक्त स्थानों पर ही होगी। 

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment