School Winter Vacation: स्कूली बच्चों की सर्दी में हुई मौज, देखें हरियाणा, दिल्ली, यूपी में कब तक रहेगी छुट्टियां ?

By Sahab Ram
On: December 22, 2025 7:55 AM
Follow Us:
School Winter Vacation: स्कूली बच्चों की सर्दी में हुई मौज, देखें हरियाणा, दिल्ली, यूपी में कब तक रहेगी छुट्टियां ?

School Winter Vacation: सर्दी के मौसम में स्कूली बच्चों की छुट्टियों के दिन आ गए हैं। राजधानी दिल्ली में खराब मौसम की वजह से जहां ऑनलाइन क्लासेज लग रही है वहीं अन्य राज्यों में भी सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान हो चुका है।

दिल्ली में विंटर वेकेशन की तारीख

दिल्ली के स्कूलों में फिलहाल शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक तय किया गया है। हालांकि मौसम और प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए इन तारीखों में बदलाव संभव है। शिक्षा विभाग ने संकेत दिए हैं कि यदि AQI में सुधार नहीं हुआ तो छुट्टियां आगे बढ़ाई जा सकती हैं।

बिहार: स्कूल टाइमिंग में बदलाव

Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी, देखें नए रेटों में तेजी या मंदी ?
Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है, जिसमें स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, जो 27 दिसंबर तक लागू रहेगा। यह आदेश सभी सरकारी, निजी स्कूल, प्री-स्कूल, नर्सरी और आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू होगा लेकिन बोर्ड व प्री-बोर्ड परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रखा गया है।

उत्तर प्रदेश: 16 जिलों में स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में शीतलहर और कोहरे के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राज्य के अधिकांश जिलों में 20 से 31 दिसंबर तक 12 दिन का विंटर ब्रेक तय किया गया है और जिला प्रशासन हालात के अनुसार आगे निर्णय ले रहा है।

राजस्थान: 25 दिसंबर से विंटर वेकेशन

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, देखें ताजा भाव

राजस्थान में स्कूलों का शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को मौसम के अनुसार सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा में 1 जनवरी से छुट्टियां

हरियाणा में शिक्षा विभाग की तरफ से हर साल 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां होती है। इस बार कड़ाके की सर्दी को देखते हुए पहले भी छुट्टी की जा सकती है। हालांकि एक जनवरी से 15 जनवरी तक हर साल छुट्टी होती है।

दक्षिण भारत: त्योहारों के चलते छुट्टियां

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें ताजा रेट्स

हालांकि दक्षिण भारत में ठंड का असर कम है, लेकिन क्रिसमस और नववर्ष को देखते हुए छुट्टियां तय की गई हैं।

तेलंगाना: ईसाई अल्पसंख्यक स्कूलों में 21 दिसंबर से लगभग 8 दिन की छुट्टी

आंध्र प्रदेश: 24 दिसंबर से क्रिसमस/विंटर ब्रेक संभावित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment