School Holidays: हरियाणा में स्कूली बच्चों की हुई मौज, इस महीने इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

By Sahab Ram
On: February 2, 2026 12:25 PM
Follow Us:

School Holidays in February: हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में फरवरी माह के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को कई छुट्टियों का लाभ मिलेगा। शिक्षा विभाग के जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, महीने की शुरुआत 1 फरवरी को रविवार और गुरु श्री रविदास जयंती के अवकाश के साथ हुई। इसके अलावा 8 फरवरी को रविवार, 14 फरवरी को द्वितीय शनिवार, 15 फरवरी को रविवार व महाशिवरात्रि तथा 22 फरवरी को रविवार के दिन स्कूल बंद रहेंगे।

Haryana: हरियाणा में बिजली चोरी जांचने पहुंची टीम से मारपीट, 3 नामजद सहित कई पर केस दर्ज

इसी बीच फरवरी माह के मध्य से स्कूलों के समय में भी बदलाव किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार, 16 फरवरी से प्रदेश के सभी राजकीय स्कूलों का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा। यह बदलाव मौसम और शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Court Bharti: हरियाणा की इस कोर्ट में निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

परीक्षाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। हरियाणा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे। वहीं, कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 11 मार्च से 18 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी।

Court Bharti: हरियाणा की इस कोर्ट में निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment