HBSE का अहम फैसला, अब बोर्ड परीक्षा के लिए नहीं जाना होगा दूसरे गांव या शहर

By Sahab Ram
On: February 4, 2026 2:10 PM
Follow Us:

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाली छात्राओं को परीक्षा के लिए दूसरे गांव या शहर नहीं जाना पड़ेगा।

100 या अधिक छात्राएं होंगी तो गांव में बनेगा परीक्षा केंद्र

In the Years Ahead, Haryana’s Development Story Will Remember Mewat for Rewriting History- Chief Minister

बोर्ड के नए निर्देशों के अनुसार, जिन गांवों में परीक्षा देने वाली छात्राओं की संख्या 100 या उससे अधिक होगी, वहां उसी गांव में परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इससे छात्राओं को लंबी दूरी तय करने की मजबूरी नहीं रहेगी।

स्कूलों से मांगी गई गांवों की सूची

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

HBSE ने इस फैसले को लागू करने के लिए सभी स्कूलों से उन गांवों की सूची मांगी है, जहां छात्राओं की संख्या निर्धारित मानक को पूरा करती है। वहीं, जिन गांवों में छात्राओं की संख्या 100 से कम है, उनके लिए भी बोर्ड ने राहत दी है। ऐसी छात्राओं के परीक्षा केंद्र नजदीकी गांव में ही बनाए जाएंगे, ताकि उन्हें दूर न जाना पड़े।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment