एससी/एसटी एक्ट मामलों तथा डीटीपी टास्क फोर्स से जुड़े विषयों पर भी हुई चर्चा

By Sahab Ram
On: June 9, 2026 4:38 PM
Follow Us:

हिसार, 09 जून।
लघु सचिवालय स्थित वीसी सभागार में उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक चिन्हित अपराध, एससी/एसटी एक्ट केस समीक्षा तथा डीटीपी टास्क फोर्स कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित अपराधों से संबंधित मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए तथा दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न श्रेणियों के लंबित मामलों, अभियोजन कार्यों तथा अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने जिला न्यायवादियों को निर्देश दिए कि मामलों की सुनवाई के दौरान अनावश्यक रूप से लंबी तारीखें लेने से बचा जाए तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे मुकदमों से जुड़े गवाहों की सुरक्षा एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त महेंद्र पाल कहा कि ऐसे मामलों में जांच को गंभीरता से लेते हुए दोषियों को कठोर दंड दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि न्याय प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए लोक अभियोजकों तथा जांच अधिकारियों के बीच नियमित संवाद और बेहतर तालमेल आवश्यक है। उपायुक्त ने कहा कि प्रभावी समन्वय के माध्यम से मामलों की पैरवी मजबूत होगी और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सकेगा। बैठक के दौरान डीटीपी टास्क फोर्स कमेटी की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला नगर योजनाकार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध अभियान निरंतर रूप से जारी है। संभावित अवैध कॉलोनियों की पहचान कर उनकी सूची समय-समय पर संबंधित तहसीलदारों को भेजी जाती है, ताकि ऐसे क्षेत्रों में जमीनों की रजिस्ट्रियों पर आवश्यक नियंत्रण रखा जा सके और आम नागरिकों को अवैध कॉलोनियों में निवेश से बचाया जा सके। इस माह 6 अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को भी जागरूक किया जाए, ताकि वे किसी भी प्रकार की अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित विभाग से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
बैठक में हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, बरवाला एसडीएम अश्वीर नैन सहित पुलिस, जिला न्यायवादी, राजस्व एवं नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment