सीआइए रेवाड़ी की टीम द्वारा पकड़ा गया संदीप उर्फ सुमित निकला कुख्यात बदमाश महेश सैनी की गैंग का खास गुर्गा

By Sahab Ram
On: January 26, 2023 4:54 PM
Follow Us:

बता दे कि दो दिन पहले गश्त के दौरान सीआइए रेवाड़ी की टीम को सूचना मिली थी कि संदीप जिसके पास अवैध हथियार भी है. कनुका मोड बस स्टैंड पर बस का इन्तजार कर रहा है. जिसके बाद सीआइए रेवाड़ी की टीम ने बस स्टैंड कनुका मोड से काबू किया था. जिसके पास से एक देशी पिस्टल वा 3 जिन्दा रौन्द बरामद हुए व बरामद देशी पिस्टल को सावधानी पूर्वक खोलकर चैक किया तो देशी पिस्टल की मैगंजीन मे 7 जिन्दा रौन्द मिले. सीआइए की शिकायत पर रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था.

रिमांड के दौरान संदीप उर्फ सुमित से पूछताछ की तो पता चला कि वह कुख्यात बदमाश महेश सैनी की गैंग का खास गुर्गा है. काफी समय से वह फरार चल रहा था. उस पर कुल 11 संगीन मामले दर्ज हैं. रेवाड़ी में वह हत्या के प्रयास के मामले में पीओ घोषित चल रहा था.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

इसके साथ ही उस पर कनीना में फिरौती मांगने का भी मामला दर्ज है.इतना ही नहीं आरोपी जयपुर में किडनैपिंग और फिरौती के मामले में वांटेड भी है. सीआईए ने पूछताछ के बाद जयपुर पुलिस को भी इसकी जानकारी भिजवा दी गई है.

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now